Tuesday, July 7, 2026 |
Home Corporate WorldRulka Electricals Limited को विभिन्न ग्राहकों से 1.58 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले

Rulka Electricals Limited को विभिन्न ग्राहकों से 1.58 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले

by Business Remedies
0 comments

जयपुर । एकीकृत विद्युत, अग्निशमन सेवाओं के अग्रणी प्रदाता रुलका इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (आरईएल) ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 1,58,34,756/- रुपये की राशि के तीन नए ऑर्डर मिले हैं।
कंपनी को बैंगलोर में वेयरहाउस सेगमेंट में 2 महीनों की अवधि हेतु एलटी पैनल, एलटी केबल एवं फिक्सचर की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 94,53,36 रुपए , बैंगलोर में वेयरहाउस सेगमेंट में 2 महीनों की अवधि हेतु एलटी पैनल, एलटी केबल एवं फिक्सचर की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 5,55,347 रुपए , गुजरात में वेयरहाउस सेगमेंट 2 महीनों की अवधि हेतु में एलटी पैनल, एलटी केबल एवं फिक्सचर की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 19,06,668 रुपए , बैंगलोर में वेयरहाउस सेगमेंट 3 महीनों की अवधि हेतु में एलटी पैनल, एलटी केबल एवं फिक्सचर की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 61,97,124 रुपए और बैंगलोर में वेयरहाउस सेगमेंट में 3 महीनों की अवधि हेतु एलटी पैनल, एलटी केबल एवं फिक्सचर की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 62,30,282 रुपए का ऑर्डर मिला है।

कारोबारी गतिविधियां: मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी रुल्का इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भारत भर में विद्युत सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जिसमें विद्युत पैनल स्थापना, अग्निशमन प्रणाली, सौर ईपीसी अनुबंध और टर्नकी विद्युत भंडारण परियोजनाएं शामिल हैं। कंपनी रखरखाव सेवाओं और डेटा एवं वॉयस केबलिंग में भी माहिर है और विभिन्न स्तरों की परियोजनाओं पर अपनी विद्युत और अग्निशमन अनुबंध सेवाओं के लिए जानी जाती है। कंपनी आरईएल औद्योगिक, वाणिज्यिक, खुदरा, भंडारण और मनोरंजन क्षेत्रों में भी विविध ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। कंपनी मई 2024 में लिस्टेड हुई और एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment