In-DIG’o Alchemy – Where chemistry creates character
6 श्रेणियों के साथ डेनिम इनोवेशन का नया आयाम
o इस कलेक्शन में 6 श्रेणियां शामिल हैंः Pulse, IndieCraft, Nova-Lab, Aerolite, MetroEdge, Neo-City जो रोज़मर्रा के लिए ज़रूरी, विरासत, परफॉर्मेंस, लाईटवेट, फॉर्मल वैरायटी और अभिव्यक्तिशील डेनिम इनोवेशन का संयोजन हैं।
o RSWM Ltd ने In-DIG’o Alchemy कलेक्शन को खरीदारों, डिज़ाइनरों और हितधारकों के सामने पेश किया, जिससे RSWM के इनोवेशन-आधारित विकास और बदलते ग्लोबल टेक्सटाइल वैल्यू चेन में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है।
o इसमें अडवांस्ड फाइबर इंजीनियरिंग, सस्टेनेबल प्रोसेस और विभिन्न ऐप्लीकेशन्स शामिल किए गए है, जो LNJ Denim की R&D क्षमता और सभी सेगमेंट्स में भविष्य के लिए तैयार मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को दर्शाते हैं।
मुंबई | बिजनेस रेमेडीज LNJ Bhilwara Group की प्रमुख कंपनी, RSWM Ltd ने मुंबई के बॉम्बे एक्ज़ीबिशन सेंटर में 09-11 अप्रैल, 2026 तक आयोजित गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2026 के दौरान अपने नए डेनिम इनोवेशन को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी में, कंपनी ने AW/27 सीज़न के लिए अपने इंडिगो-प्रेरित नए डेनिम कलेक्शन ‘In-DIG’o Alchemy – Where chemistry creates character’ का अनावरण भी किया।
इस कलेक्शन में छह अलग-अलग श्रेणियां पेश की गईंः Pulse, IndieCraft, Nova-Lab, Aerolite, MetroEdge, and Neo-City इनमें से हर श्रेणी डेनिम के विकास के अनोखे पहलू को दर्शाती है। रोज़मर्रा के ज़रूरी कपड़ों और पुरानी विरासत से प्रेरित कारीगरी से लेकर परफॉर्मेंस-आधारित नए आइडिया, लाईटवेट, शहरी माहौल के अनुकूल और खास डिज़ाइन वाले कपड़ों तक, Indigo आधुनिक ग्राहकों और ग्लोबल फैशन की बदलती ज़रूरतों को पूरा करता है। इंडिगो के बदलावकारी स्वभाव से प्रेरित, जहाँ केमिकल रिएक्शन, ऑक्सीडेशन और समय के साथ रंग निखरकर आता है, यह कलेक्शन LNJ Denim के विकास की यात्रा पर रोशनी डालता है; जहाँ फाइबर के चुनाव से लेकर फैब्रिक इंजीनियरिंग, रंगाई और फिनिशिंग के हर कदम पर विज्ञान एवं कारीगरी का संयोजन देखने को मिलता है।
इस सफल प्रदर्शन पर बात करते हुए, RSWM Ltd के संयुक्त प्रबंध निदेशक, Rajeev Gupta ने कहा, ‘‘गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2026 में In-DIG’o Alchemy को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस कलेक्शन के ज़रिए, हमने डेनिम के सबसे ज़रूरी और सबसे अभिव्यक्तिशील, दोनों ही रूपों को गहराई से समझा है। यह कलेक्शन वैज्ञानिक सटीकता और डिज़ाइन इनोवेशन के संयोजन द्वारा ऐसे फैब्रिक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो प्रासंगिक, ज़िम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार हों।”
उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए, LNJ Denim (RSWM Ltd.) के डिप्टी बिज़नेस हेड और CMO Ashish Bhatnagar ने कहा, ‘‘गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस हमें अपनी नई पेशकश ^ In-DIG’o Alchemy को वैल्यू चेन के विभिन्न हितधारकों के समक्ष पेश करने का एक शानदार मौका देता है। इस कलेक्शन को इसकी विविधता और गहराई के लिए काफी सराहा गया है। इसमें रोज़मर्रा के इस्तेमाल वाले बेसिक प्रोडक्ट्स से लेकर हाई-परफॉर्मेंस और शानदार डेनिम सॉल्यूशंस तक शामिल हैं। यह ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने पर हमारे फोकस को दर्शाता है जो उपभोक्ताऔर उद्योग की बदलती ज़रूरतों के अनुसार बदल सकें और भविष्य के लिए तैयार रहें।’’
उद्योग जगत के हितधारकों, डिज़ाइनरों एवं खरीददारों के लिए पेश किया गया AW/27 कलेक्शन, LNJ Denim को बदलाव के एक माध्यम के रूप में स्थापित करता है। जहाँ सटीकता, प्रक्रिया और रचनात्मकता एक साथ मिलकर एक विशिष्ट पहचान बनाते हैं। छह अलग-अलग, फिर भी आपस में जुड़ी श्रेणियों के साथ, In-DIG’o Alchemy कलेक्शन डेनिम की संपूर्ण अभिव्यक्ति को अपने आप में समेटे हुए है।
o Pulse – Essential, Redefined: इस कलेक्शन की नींव, Pulse, डेनिम के मुख्य निर्माण पर फोकस करती है जो एकरूपता, टिकाऊपन और रोज़ाना पहनने की सुविधा देते हैं। बेहतरीन डिज़ाइन, संतुलित वज़न और भरोसेमंद वॉश ऐसे सदाबहार पीस बनाते हैं जो लंबे समय तक प्रासंगिक रहें और हर तरह के मार्केट में आसानी से अपनाए जा सकें।
o IndieCraft – Inspired by Authentic: विरासत और मानवीय स्पर्श में रची-बसी, IndieCraft कारीगरी की तकनीकों, विंटेज वॉश और प्रमाणित टेक्सचर का जश्न मनाती है। पारंपरिक रंगाई के तरीकों और पुरानी कलात्मकता से प्रेरणा लेते हुए, यह अपूर्णता को वास्तविक मानती है, और डेनिम की विरासत को आज के नए रूप में पेश करती है।
o Nova-Lab – Contemporary, Urban: इनोवेशन से प्रेरित, Nova-Lab आधुनिक शहरी जीवन की रफ़्तार को आधुनिक फ़ाइबर, स्मार्ट कंस्ट्रक्शन और परफ़ॉर्मेंस-आधारित फ़िनिश के ज़रिए पेश करती है। इसे अडैप्टिव, टेकनिकल एवं मुवमेन्ट को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है; यह भविष्य की कलात्मकता को फंक्शनल इंटेलीजेन्स के साथ जोड़ता है।
o Aerolite – Fluid Adaptability: डेनिम को सबसे हल्के और सबसे ब्रीदेबल रूप में पेश करते हुए, Aerolite छूने में ज़्यादा मुलायम, फ्लूड ड्रेप और लाईटवेट हल्के कंस्ट्रक्शन के साथ आती है। आराम और बहुमुखी रूप में डिज़ाइन की गई यह डेनिम अपनी बनावट को बरकरार रखते हुए, हर तरह के मौसम के लिए अनुकूल है।
o MetroEdge – Metropolitan Sophistication: कैज़ुअल और फ़ॉर्मल के बीच तालमेल बनाते हुए, MetroEdge डेनिम में सटीक सिलाई, बेहतरीन फ़िनिश और सुव्यवस्थित डिज़ाइन लेकर आती है। आज के दौर में वर्कवियर के रूप में डिज़ाइन की गई यह डेनिम सादगी भरी सुंदरता और शहरी चमक के साथ स्मार्ट बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करती है।
o Neo-City – Elevated & Expressive: डेनिम के सबसे बदलावकारी चरण का प्रतिनिधित्व करते हुए, Neo-City स्टेटमेन्ट फ़िनिश, एक्सपेरिमेंटल वॉश और लक्ज़री डीटेलिंग पर फोकस करती है। यह डेनिम को एक कलात्मक अभिव्यक्ति के रूप में पेश करती है, जो बोल्ड, आधुनिक और देखने में बेहद प्रभावशाली है।
गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2026 में RSWM की भागीदारी, इनोवेशन-आधारित विकास पर कंपनी के फोकस और ग्लोबल टेक्सटाइल वैल्यू चेन में भारत की स्थिति को मज़बूत बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित की गई छह श्रेणियाँ, बुनियादी ज़रूरतों से लेकर शानदार फैशन तक, एक सहज बदलाव पर रोशनी डालती हैं; ये RSWM के डिज़ाइन, त्-क् और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं की गहराई को दर्शाती हैं, और साथ ही ग्लोबल फैशन और अपेरेल सिस्टम की बदलती ज़रूरतों को भी पूरा करती हैं।

