Sunday, July 26, 2026 |
Home AutomobileRoyal Enfield वर्ल्ड का तीसरा मजबूत ऑटो ब्रांड बना

Royal Enfield वर्ल्ड का तीसरा मजबूत ऑटो ब्रांड बना

ब्रांड वैल्यू में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कंपनी को मिली AAA रेटिंग

by Business Remedies
0 comments
  • 80 से अधिक देशों और 3,200 आउटलेट्स तक पहुंचा वैश्विक नेटवर्क
  • Hunter 350 और Himalayan 450 ने प्रीमियम बाइक सेगमेंट में मजबूत की पकड़

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क | Brand Finance की वर्ष 2026 की ताजा रिपोर्ट में भारतीय मोटरसाइकिल निर्माता Royal Enfield ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ Royal Enfield ने कई अंतरराष्ट्रीय दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। सूची में अब कंपनी Toyota और BMW के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

* Royal Enfield ने Audi और Ferrari जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स को पीछे छोड़ा
रिपोर्ट के अनुसार Royal Enfield अब वैश्विक ऑटोमोबाइल ब्रांड्स की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। Audi चौथे स्थान पर जबकि Ferrari सातवें स्थान पर रही। यह उपलब्धि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

* कंपनी की ब्रांड वैल्यू और वैश्विक पहचान में बड़ा इजाफा हुआ
Royal Enfield का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर 100 में से 88.9 दर्ज किया गया है और कंपनी को AAA रेटिंग मिली है। वहीं कंपनी की कुल ब्रांड वैल्यू 30 प्रतिशत बढ़कर 1.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

* 80 से ज्यादा देशों में फैला Royal Enfield का कारोबार
कंपनी वर्तमान में 80 से अधिक देशों में कारोबार कर रही है। दुनिया भर में Royal Enfield के 3,200 से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स मौजूद हैं। इसके अलावा कई देशों में CKD असेंबली प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिससे कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी लगातार मजबूत हुई है।

* Hunter 350 और Himalayan 450 जैसे मॉडल बना रहे कंपनी को मजबूत
Hunter 350, Super Meteor और नई Himalayan 450 जैसे मॉडल ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। खासतौर पर एडवेंचर और प्रीमियम बाइक सेगमेंट में कंपनी की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है।

इस वैश्विक सूची में Royal Enfield के अलावा अन्य भारतीय कंपनियों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। TATA Motors दुनिया के सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में पांचवें स्थान पर रही, जबकि Mahindra को 25वां और Maruti Suzuki को 34वां स्थान मिला है।



You may also like

Leave a Comment