Sunday, December 14, 2025 |
Home » Rockingdeals ने सितंबर छमाही में 157% की राजस्व वृद्धि हासिल की, Sustainable Quick Commerce में विस्तार कर रही है कंपनी

Rockingdeals ने सितंबर छमाही में 157% की राजस्व वृद्धि हासिल की, Sustainable Quick Commerce में विस्तार कर रही है कंपनी

by Business Remedies
0 comments

Jaipur। Rockingdeals Circular Economy Limited, भारत की अग्रणी B2B Re-commerce Company, अतिरिक्त Inventory Management, Sustainable Procurement और Circular Economy Solutions में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025–26 की पहली छमाही (30 सितंबर 2025 को समाप्त) में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है।

कंपनी ने सितंबर छमाही में ₹5504.56 लाख का Consolidated Revenue हासिल किया, जो वर्ष-दर-वर्ष 157% की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, कर पश्चात शुद्ध लाभ (PAT) 57% बढ़कर ₹503.91 लाख रहा। कंपनी का PAT Margin 9.16% दर्ज हुआ, जो वित्तीय अनुशासन और सतत विकास की दिशा में उसके प्रयासों को दर्शाता है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह वृद्धि Open-box, Excess और Refurbished Products की बढ़ती मांग, Franchise Network के विस्तार, और बेहतर SourcingCost Management के कारण संभव हुई है। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और Supply Chain Volatility के बावजूद, Rockingdeals का Business Model मजबूत बना रहा, जिससे भारत के Re-commerce Sector में कंपनी की स्थिति और सुदृढ़ हुई है।

Quick Commerce में प्रवेश – SustainQuest के साथ नई दिशा:
Rockingdeals ने अपनी सहायक कंपनी SustainQuest Private Limited के माध्यम से Quick Commerce क्षेत्र में रणनीतिक प्रवेश किया है। SustainQuest Private Limited ब्रांडेड वस्तुओं के Wholesale Distribution पर केंद्रित है और Technology की मदद से Last-mile Delivery, सुलभता और Sustainable Consumption को प्रोत्साहित कर रही है। यह पहल कंपनी के उस मिशन को मजबूत करती है जिसमें उत्पादों के Lifecycle को बढ़ाना, Waste Reduction और Reuse को मुख्यधारा में लाना शामिल है।

Amazon (UAE) के साथ साझेदारी:
Sustainability Mission को आगे बढ़ाते हुए, Rocking Deals General Trading LLC (Dubai) ने Amazon (UAE) के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है। इसके तहत Rockingdeals 30% से कम Shelf Life वाले उत्पादों का प्रबंधन और पुनःवितरण करेगी। ये उत्पाद Restaurants, Retailers और Consumers तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि उन्हें Expiry से पहले उपयोग किया जा सके। यह पहल न केवल Waste Reduction में मदद करेगी, बल्कि दोनों कंपनियों के Sustainability Goals को भी सशक्त बनाएगी।

Rockingdeals Circular Economy Limited के Managing Director Aman Preet ने कहा, “वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही हमारे लिए तेज़ वृद्धि का समय रही है। हमारा उद्देश्य Sustainable Consumption को बढ़ावा देना और बड़े पैमाने पर Re-commerce को आगे बढ़ाना है। हम Operational Efficiency, Retail Network Expansion और Technological Innovation में निरंतर निवेश कर रहे हैं ताकि Circular Economy Products को मुख्यधारा में लाया जा सके। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, Rockingdeals का मॉडल — जिसमें उत्पादों को दूसरा जीवन देना शामिल है — भारत की Green Economy की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी अब Quick Commerce और Re-commerce दोनों चैनलों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है, जिससे सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।”



You may also like

Leave a Comment