Saturday, July 11, 2026 |
Home Breaking Newsभारत कई विकसित देशों से आगे

भारत कई विकसित देशों से आगे

डिजिटलीकरण और एआई में शानदार प्रगति स्लोवाकिया के पीएम ने की तारीफ

by Business Remedies
0 comments

भारत की आर्थिक प्रगति और एआई में उपलब्धियों से प्रभावित हुए Robert Fico, बोले- कई विकसित देशों से आगे निकल चुका है India

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क

Slovakia के प्रधानमंत्री Robert Fico ने सोमवार को भारत की आर्थिक प्रगति, डिजिटलीकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि भारत आज कई विकसित देशों से भी आगे निकल चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर भी बधाई दी और इसे राजनीतिक चमत्कार बताया। उन्होंने कहा कि इतने विविध राजनीतिक दलों वाले देश में लगातार जनता का विश्वास जीतना असाधारण उपलब्धि है।

Bratislava में प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए Fico ने कहा कि भारत और Slovakia कई साझा मुद्दों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की उपलब्धियां बेहद प्रेरणादायक हैं और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री का Slovakia में स्वागत करना उनके लिए सम्मान की बात है।

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की महत्वाकांक्षा रखता है। मैं प्रधानमंत्री Modi को हर क्षेत्र में मिली सफलता के लिए बधाई देता हूं।

फ्रांस व जर्मनी से आगे निकला भारत

Fico ने विशेष रूप से भारत के डिजिटलीकरण और एआई क्षेत्र में हुए विकास की प्रशंसा करते हुए कहा, आप इस क्षेत्र में इतनी तेजी से आगे बढ़े हैं कि पश्चिमी Europe के France और Germany जैसे देशों से भी आगे निकल चुके हैं। भारत दुनिया के कई विकसित देशों से आगे है।

भारत की विकास दर को उल्लेखनीय बताया

उन्होंने भारत की 6-7 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर को भी उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि यदि European Union ऐसी विकास दर हासिल कर सके तो यह बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन फिलहाल यूरोपीय देशों को प्रतिस्पर्धात्मकता और जलवायु लक्ष्यों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

यूएनएससी में सुधार की आवश्यकता

Slovakian प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया और भारत को स्थायी सदस्य बनाए जाने का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान ही वैश्विक संघर्षों और युद्धों का समाधान निकालने का सबसे प्रभावी तरीका है। Fico ने कहा कि Slovakia बहुपक्षवाद का समर्थक है और संयुक्त राष्ट्र में सुधार का पक्षधर है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत जैसे देशों को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए।

भारत-ईयू के बीच एफटीए का स्वागत

Fico ने भारत और European Union के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का भी स्वागत किया और कहा कि Slovakia इस महत्वाकांक्षी समझौते को जल्द से जल्द लागू कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौतों में से एक साबित हो सकता है।



You may also like

Leave a Comment