Sunday, October 25, 2026 |
Home Automobileरेनो इंडिया ने 2025 की शानदार शुरुआत की: ग्राहकों के लिए स्‍टैण्‍डर्ड 3 साल/1,00,000 किमी वारंटी लॉन्‍च की

रेनो इंडिया ने 2025 की शानदार शुरुआत की: ग्राहकों के लिए स्‍टैण्‍डर्ड 3 साल/1,00,000 किमी वारंटी लॉन्‍च की

by Business Remedies
0 comments
  • 3 साल/1,00,000 किमी की वारंटी अब 1 जनवरी 2025 से सभी डिलीवर किए गए वाहनों पर उपलब्ध है
  • 7 साल/अनलिमिटेड किमी कवरेज के साथ इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की पेशकश

नई दिल्ली, 02 जनवरी 2025: रेनो इंडिया, जो रेनो ग्रुप की एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार पहल की घोषणा की है। अब रेनो की सभी कारों पर 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैण्डर्ड वारंटी मिलेगी। यह नई वारंटी 1 जनवरी 2025 से लागू हो चुकी है। यह वारंटी ग्राहकों को मानसिक सुकून देने के लिए डिज़ाइन की गई है और इसमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल खराबियों, वर्कमैनशिप, मेटेरियल या मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स को कवर किया गया है।

 

ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए, रेनो ने 7 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी भी पेश की है, जो इंडस्ट्री में सबसे बेहतर मानी जा रही है। ग्राहक इसे स्टैण्डर्ड वारंटी की अवधि के दौरान कभी भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, स्टैण्डर्ड और एक्सटेंडेड वारंटी के साथ 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस मुफ्त में दिया जाएगा, जिसमें एक्सीडेंटल टोइंग की सुविधा भी शामिल है। यह सुनिश्चित करता है कि रेनो के ग्राहक किसी भी स्थिति में सुरक्षित और निश्चिंत रहें, जिससे उनकी गाड़ी का मालिक होने का अनुभव और भी सुविधाजनक और भरोसेमंद बनता है।

 

श्री वेंकटराम एम., मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री सीईओ, रेनो इंडिया ने कहा, “रेनो ने हमेशा अपने ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए नए और भरोसेमंद समाधान देने की परंपरा को कायम रखा है। 2025 में खरीदे गए सभी वाहनों के लिए 3 साल की स्टैण्डर्ड वारंटी की पेशकश के साथ, हम अपनी कारों की गुणवत्ता में अपने आत्मविश्वास और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं। हम यह समझते हैं कि किसी बड़े निवेश के समय मानसिक सुकून कितना जरूरी होता है। यह पहल हमारे ग्राहकों को प्राथमिकता देने और उनके हर सफर को आरामदायक, सुरक्षित और आनंददायक बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

 

रेनो सिक्‍योर पहल के अंतर्गत पेश किये गये एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम्‍स निम्‍नलिखित हैं :

 

  • 4 साल/1,00,000 किमी (जो भी पहले हो),
  • 5 साल/1,20,000 किमी (जो भी पहले हो),
  • 6 साल/1,40,000 किमी (जो भी पहले हो),
  • 7 साल/अनलिमिटेड किमी


You may also like

Leave a Comment