Saturday, July 11, 2026 |
Home Tech WorldRealme ने 8,999 रुपये मूल्य में अपने सेगमेंट के एकमात्र वेगन लैदर डिजाईन के साथ Realme C 63 पेश किया

Realme ने 8,999 रुपये मूल्य में अपने सेगमेंट के एकमात्र वेगन लैदर डिजाईन के साथ Realme C 63 पेश किया

by Business Remedies
0 comments
Realme launches Realme C63

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने अपनी चैंपियन सीरीज में सबसे नया स्मार्टफोन रियलमी सी63 पेश किया। रियलमी सी63 एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो अपने सेगमेंट में एकमात्र वेगन लैदर डिजाईन के साथ स्टाईल और ड्यूरेबिलिटी प्रदान करता है।

रियलमी सी63 में 45 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है, जो इसे बहुत तेजी से चार्ज कर देता है। साथ ही इसकी 5,000 एमएएच की बैटरी भारी उपयोग के बाद भी पूरे दिन पर्याप्त पॉवर प्रदान करती है। रियलमी सी63 में फ्लैगशिप लेवल के एआई अनुभव और इनोवेटिव फीचर्स जैसे एयर गेस्चर, रेनवॉटर स्मार्ट टच और इसका अत्यधिक लोकप्रिय मिनी कैप्सूल 2.0 फीचर दिए गए हैं। इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अपनी चैंपियन सीरीज में नया स्मार्टफोन, रियलमी सी63 पेश करके उत्साहित हैं। रियलमी में हम ऐसी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे युवा ग्राहकों की जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा कर सके। रियलमी सी63 इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, और किफायती मूल्य में अनेक आधुनिक फीचर्स प्रदान करता है। हमारा मानना है कि रियलमी सी63 अपने अद्वितीय स्टाईल, ड्यूरेबिलिटी और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ बजट स्मार्टफोन के सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर देगा।’’



You may also like

Leave a Comment