Tuesday, July 14, 2026 |
Home Exclusiveकिसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले अनुभव जरूर लें फिर मेहनत के दम पर इसे आगे बढ़ाएं: Vedant Singhal

किसी भी व्यवसाय को शुरू करने से पहले अनुभव जरूर लें फिर मेहनत के दम पर इसे आगे बढ़ाएं: Vedant Singhal

by Business Remedies
0 comments
vedant singhal rchem biotech

कुंजेश कुमार पतसारिया | बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। पुस्तैनी व्यवसाय को आगे बढ़ाने की चाहत ने RCHEM BIOTECH Private Limited फर्म के सीईओ वेदांत सिंघल ने अपनी पहचान कायम की है। वे आज अपने पुस्तैनी व्यवसाय को बढ़ाने में निरंतर अग्रसर हैं। ट्रेडिंग से मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उतरे वेदांत ने अपनी गुणवत्ता के केमिकल से मात्र एक वर्ष में ही इस इंडस्ट्रीज में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल के क्षेत्र में इनकी फैक्ट्री ने भारत में केमिकल उत्पादों में अग्रणीय भूमिका निभाई है। वे अब बाहर भी अपने ब्रांड का केमिकल निर्यात करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। संभवत: कुछ समय बाद इनका ब्रांड विदेशों में भी अपनी पहचान कायम करने में सफल हो पाएगा।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
मैंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। इसके करने के बाद मैं अपने पुस्तैनी व्यवसाय में पूरी तरह उतर आया हूं। पिताजी ट्रेडिंग का काम संभालते हैं, बाकि सभी काम मैं संभाल रहा हूं।

rchem biotech

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
पढ़ाई करने के बाद व्यवसाय करने का अनुभव पिताजी अनुपम सिंघल जी से मिला। वह ट्रेडिंग का काम करते थे, उनके साथ जुडक़र मैंने व्यवसाय के तौर तरीकों को सीखा। जब व्यवसाय करने की समझ आई तो वर्ष, 2024 मेंं अपनी फर्म RCHEM BIOTECH Private Limited की शुरुआत कर दी। धीरे-धीरे काम को बढ़ाते गए। वर्तमान में अम्ल, विलायक, नैदानिक अभिकर्मक, कॉस्मेटिक, डेयरी, डिटर्जेंट और सफाई, जैव रसायन, कार्बन यौगिक, कार्बनिक यौगिक, फील्टर पेपर्स, अस्पताल और इंडस्ट्रीज में काम आने वाले रसायनों, सोडियम हाइपोक्लोराइट, आसुत जल, ईसीजी जेली, जंग हटाने वाला रसायन का उत्पादन किया जाता है।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
हरेक व्यवसाय में चुनौती आना तो स्वाभाविक है। इन चुनौती का मुकाबला करना एक अच्छे व्यवसायी के लिए जरूरी है। हमें इन चुनौतियों से कुछ सीखने का मौका भी मिला। नए एडवेंचर के साथ हमने अपने काम को अंजाम दिया। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद देना है। इसी के कारण हम चुनौतियों का मुकाबला करते आ रहे हैं और इसमें सफलता भी अर्जित की है।
सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं।

शुरू से ही हम सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। समय-समय पर गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मदद और आर्थिक सहयोग देते रहते हैं। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के कारण भी गौशाला में दान और अन्य सेवा कार्य करते रहते हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?
मेरे आदर्श पिताजी अनुपम सिंघल जी हैं। व्यवसाय के गुर इनसे ही सीखें और अब भी इनके मार्गदर्शन से ही व्यवसाय में निरंतर आगे बढ़ पा रहा हूं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
हमारा व्यवसाय पूरे भारत में है। भविष्य में अपने ब्रांड के उत्पाद एक्सपोर्ट करने की चाहत रखते हंै। संभवत: अतिशीघ्र इसमें सफलता जरूर मिलेगी।

नए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर बढ़ा सकें?
मेरा युवाओं से यही सुझाव है कि वे अगर इस व्यवसाय में कदम रख रहे हैं तो सर्वप्रथम व्यवसाय का अनुभव जरूर लें और उसके बाद लक्ष्य रखकर अपनी मेहनत के दम पर इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाते रहे, सफलता जरूर मिलेगी।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?
वैसे तो सरकार व्यवसाईयों के लिए अच्छा काम कर रही है। जैम पॉर्टल पर भी काम कर रही है। पर सरकार व्यवसाय शुरू करने के लिए सब्सिडी प्रदान करे और बिजली के बिलों की दरों में कमी कर राहत प्रदान करे।



You may also like

Leave a Comment