Thursday, August 27, 2026 |
Home Corporate WorldNeurodevelopmental Disorder से पीड़ित बच्चों के लिए व्यक्तिगत Intervention Plan प्रदान करने वाली लाभकारी Social Enterprises कंपनी है Rays of Belief Limited

Neurodevelopmental Disorder से पीड़ित बच्चों के लिए व्यक्तिगत Intervention Plan प्रदान करने वाली लाभकारी Social Enterprises कंपनी है Rays of Belief Limited

1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Rays of Belief Limited Neurodevelopmental Disorder से पीड़ित बच्चों के लिए व्यक्तिगत Intervention Plan प्रदान करने वाली लाभकारी Social Enterprises कंपनी है। कंपनी द्वारा Learning Centre और Licensed Professionals के साथ Partnership में कंपनी Learning Centre खोलने, School Collaboration Centre स्थापित करने, Excellence और Research Centre स्थापित करने, Skill Development Academy स्थापित करने, Technology (Hardware) लागत पर निवेश करने, भारत में मौजूदा Centre के लिए Lease Payment पर व्यय करने, अमेरिका में मौजूदा Centre के लिए Lease/License Payment हेतु सहायक कंपनी Mom’s Belief US Inc. में निवेश करने, Brand Awareness और Inclusive Outreach Programme पर व्यय करने और अज्ञात अधिग्रहण एवं सामान्य Corporate Objectives के माध्यम से Inorganic Growth के लिए Financing करने हेतु BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2017 में Incorporated, Rays of Belief Limited एक लाभकारी Social Enterprise कंपनी है जो Neurodevelopmental Disorder (NDD) से पीड़ित बच्चों के लिए व्यक्तिगत Intervention Plans प्रदान करती है, जिनमें Autism Spectrum Disorder (ASD), ADHD, Down Syndrome, Cerebral Palsy, Intellectual Disability, Learning Disability और Global Developmental Delay शामिल हैं। कंपनी ने अपना पहला Centre 2018 में गुड़गांव में शुरू किया और तब से वित्त वर्ष 2023 में 71 Centre से बढ़कर 31 मार्च, 2026 तक 136 Centre हो गए हैं और ये Centre Mom’s Belief Brand Name के तहत संचालित हैं। ये Centre भारत के 57 शहरों और 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। कंपनी की Tier 2 शहरों में मजबूत उपस्थिति है। इस Network में 42 Tier 1, 77 Tier 2 और 17 Tier 3 Centre शामिल हैं और ये वंचित एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में Developmental Care पहुंचाने में मदद करते हैं। यह कंपनी मुख्य रूप से 18 महीने से 12 साल तक के बच्चों को Services प्रदान करती है, जबकि 15 साल तक के बच्चों के लिए Vocational और Life Skills पर केंद्रित विशेष Programme उपलब्ध हैं। इसकी Multidisciplinary Services में Early Intervention, Parent Guidance, Occupational Therapy, Speech Therapy और Family Support Programme शामिल हैं। Centre में 150 से अधिक Learning Tools उपलब्ध हैं। कंपनी के Home Learning के लिए उपलब्ध Kits 2,000 से अधिक Learning Tools तक पहुंच प्रदान करते हैं, जिन्हें नियमित Follow-up और Progress Monitoring द्वारा समर्थित किया जाता है। 31 मार्च, 2026 तक कंपनी के पास 340 से अधिक Full-Time Clinical Professionals की Team थी। जून 2025 में, Rays of Belief Limited ने Mom’s Belief US, Inc. को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली Subsidiary और Allergy & Immunology Virginia, LLC को अपनी चरणबद्ध Subsidiary के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका में Acquire किया था। इस Acquisition से Virginia में तीन Centre जुड़े और ये Salem, Lynchburg और Roanoke में स्थित हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 30.76 करोड़ रुपये का कुल Revenue और 0.85 करोड़ रुपये का Profit After Tax, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 36.54 करोड़ रुपये का कुल Revenue और 5.88 करोड़ रुपये का Profit After Tax और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 82.06 करोड़ रुपये का कुल Revenue और 4.96 करोड़ रुपये का Profit After Tax अर्जित किया है।

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 6.07 प्रतिशत का Profit After Tax Margin हासिल किया है।

प्रवर्तक अनुभव: नितिन बिंदलिश कंपनी के Promoter और Managing Director हैं। वे 1 नवंबर, 2017 से Founder और CEO के रूप में कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से Commerce में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वे 2004 से Institute of Chartered Accountants of India के सदस्य हैं। उनके पास Association of Chartered Certified Accountants (UK) से International Financial Reporting में Certificate भी हैं और उन्होंने Global Autism Training Programme भी पूरे किए हैं। उनके प्रभावशाली कार्यों को मान्यता देते हुए, उन्हें वर्ष 2023 के Social Entrepreneur के रूप में सम्मानित किया गया और BW Businessworld की 40 Under 40 List में शामिल किया गया। वे कंपनी के Overall Operations और Business के लिए जिम्मेदार हैं।

कंपनी में शामिल होने से पहले, उनके पास कुल 19 वर्षों का Experience है, जिसमें Healthcare Industry में 11 वर्ष शामिल हैं और उन्होंने पहले Corona Dental Labs, Star Dental Centre Private Limited, Aon Hewitt, American Express और KPMG के लिए काम किया है।

IPO के संबंध में जानकारी: Rays of Belief Limited का IPO BSE और NSE Mainboard पर 1 सितंबर 2026 को खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा।

कंपनी द्वारा Book Built Issue System से 10 रुपये Face Value के 52,30,000 Equity Shares 227 से 239 रुपये प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 125 करोड़ रुपये जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager Company Mefcom Capital Markets Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment