बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के संकल्प को दोहराते हुए Raymond ने एक बार फिर गूंज के साथ मिलकर अपने वार्षिक Garment Exchange अभियान ‘लुक गुड फील गुड’ के 2025 संस्करण की शुरुआत की है। इस साल इस अभियान से अभिनेता और परोपकारी सोनू सूद जुड़े हैं, जो इस संदेश को मजबूत बनाने में मदद करेंगे कि – कपड़े, जब सोच-समझकर किसी और को दिए जाते हैं, तो वे उसके जीवन में गरिमा वापस ला सकते हैं। यह पहल 27 जुलाई तक जारी रहेगी।
इस पहल के बारे में बात करते हुए, Raymond Lifestyle Limited के परितोष तिवारी ने कहा, कि ‘लुक गुड फील गुड’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे मूल्यों का प्रतिबिंब है। हर एक दान किया गया वस्त्र किसी और की जि़ंदगी का हिस्सा बन सकता है।
लोगों के सहयोग ने यह साबित किया है कि वे योगदान देना चाहते हैं—उन्हें बस एक भरोसेमंद मंच चाहिए। गूंज के साथ हमारा सहयोग यही मंच प्रदान करता है। गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता ने कहा कि इस अभियान की लगातार बढ़ती सफलता यह दिखाती है कि जब लोगों को किसी बड़े उद्देश्य के लिए योगदान देने का अवसर मिलता है, तो वे आगे आते हैं। गूंज में हम पिछले दो दशकों से यह सोच बदलने का प्रयास कर रहे हैं कि पुराने कपड़े सिर्फ कचरा नहीं, बल्कि गरिमा, विकास और जलवायु संरक्षण में अहम योगदान दे सकते हैं।

