जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | हैदराबाद मुख्यालय वाली Ratnadeep Retail Limited, जो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में संगठित खाद्य एवं किराना तथा वैल्यू-फैशन रिटेल कारोबार संचालित करती है, ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल किया है।
400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और OFS शामिल
DRHP के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयरों का निर्गम (फ्रेश इश्यू) और प्रवर्तक विक्रेता शेयरधारकों द्वारा अधिकतम 1,48,60,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ऑफर फॉर सेल) शामिल है।
प्रवर्तकों में शामिल हैं Sandeep Agrawal और Manish Bhartia
Sandeep Agrawal, Manish Bhartia, Mitesh Bhartia, Yash Agrawal और Kavita Agrawal कंपनी के प्रवर्तक हैं।
तीन प्रमुख निवेश बैंक होंगे बुक रनिंग लीड मैनेजर
इस निर्गम के लिए Motilal Oswal Investment Advisors, Axis Capital और DAM Capital Advisors को बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (बीआर एमएस) नियुक्त किया गया है।
वित्तीय प्रदर्शन: FY26 में 2,223 करोड़ रुपये का राजस्व
वित्त वर्ष 2025-26 (एफवाई26) में कंपनी का परिचालन राजस्व 2,223 करोड़ रुपये रहा, जिसने वित्त वर्ष 2023-24 (एफवाई24) से 15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की। इसी अवधि में कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 36.7 करोड़ रुपये रहा।

