Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Rapid Fleet Management Services Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Rapid Fleet Management Services Limited’ का IPO

निवेशक 25 मार्च 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। चेन्नई आधारित ‘रैपिड फ्लीट मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड’ बी2बी और बी2सी ग्राहकों के लिए लॉजिस्टिक्स और रोड ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्रदान करने में माहिर कंपनी है। कंपनी द्वारा व्हीकल की खरीद पर 13 करोड़ रुपए खर्च करने, 19.12 करोड़ रुपए की कार्यशील पूंजी जुटाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 25 मार्च को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2017 में निगमित, रैपिड फ्लीट मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड बी2बी और बी2सी दोनों ग्राहकों के लिए व्यापक लॉजिस्टिक्स और रोड ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्रदान करने में माहिर कंपनी है। कंपनी ने अपने परिचालन का काफी विस्तार किया है और वर्तमान में कंपनी 200 से अधिक वाहनों के बेड़े का प्रबंधन कर रही है। कंपनी एफएमसीजी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों सहित विभिन्न उद्योगों में सेवा प्रदान करती है। कंपनी ने 24/7 संचालन सुनिश्चित करते हुए व्यावसायिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए अपना स्वयं का मोबाइल ऐप विकसित किया है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 113.70 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.40 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 105.52 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 4.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 115.59 करोड़ रुपए का राजस्व और 8.07 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 85.03 करोड़ रुपए का राजस्व और 7.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 8.25 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 101.3 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 28.89 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 23.74 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 34.07 करोड़ रुपए दर्ज की गई।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘रैपिड फ्लीट मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 25 मार्च 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 22,84,800 शेयर 183 रुपए 192 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 43.87 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी ग्रेटेक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment