Friday, July 3, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Active Infrastructure Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Active Infrastructure Limited’ का IPO

निवेशक 25 मार्च 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। महाराष्ट्र के नागपुर आधारित ‘एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एवं कॉमर्शियल परियोजनाओं का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा 38.98 करोड़ रुपए की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों के पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान तथा बैंक गारंटी प्राप्त करने के लिए मार्जिन मनी हेतु 16.72 करोड़ रुपए, निर्माण उपकरणों की खरीद के लिए 7.04 करोड़ रुपए पूंजीगत व्यय करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। क ंपनी का आईपीओ आज खुलकर 25 मार्च को बद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2007 में निगमित, एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक सिविल निर्माण कंपनी है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और कॉमर्शियल परियोजना निर्माण में माहिर है। कंपनी सडक़, पुल, जल आपूर्ति प्रणाली और सिंचाई जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके साथ ही कंपनी कार्यालय परिसर, खुदरा केंद्र, प्रदर्शनी हॉल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे वाणिज्यिक स्थानों का निर्माण भी कर रही है। कंपनी पूरे भारत में काम करती है और कंपनी की महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में परियोजनाएँ संचालित हो रही है। कंपनी ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करती है एवं सभी पूर्ण, चालू और आगामी परियोजनाओं में गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 89.59 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 9.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 97.43 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.55 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 33.9 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.55 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 16.37 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 97.16 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 32.51 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 24.81 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 56.09 करोड़ रुपए दर्ज की गई।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 25 मार्च 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 43,00,200 शेयर 178 से 181 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 77.83 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 600 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी क्रेओ कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment