मुंबई। LIC के CEO एवं एमडी सिद्धार्थ महान्ति ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि एलआईसी की ओर से ऐसे उत्पाद प्रस्तुत किए गए है, जो ढ्ढक्रष्ठ्र की ओर से निर्धारित नए उत्पाद विनियमों के अनुरूप हैं। जो 1 अक्टूबर,2024 से प्रभावी हैं और जिसमें पॉलिसीधारकों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है। उनका कहना है कि एलआईसी जीवन बीमा कवरेज को व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया है। हमारा उद्देश्य हर बीमा योग्य व्यक्ति को सस्ती कीमत पर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
महान्ति ने कहा कि एलआईसी का विविध पोर्टफोलियो हर प्रकार के ग्राहक और समाज के विभिन्न स्तरों की सेवा के साथ, सभी नियामक आवश्यकताओं का पूरी तरह से अनुपालन करता है। उदाहरण के लिए हमारी माइक्रो बचत योजना जो 1 लाख रुपए की न्यूनतम बीमा राशि प्रदान करती है और यह जी.एस.टी. से मुक्त है, जो हमारी पहुंच को सुनिश्चित करती है। उत्पाद विनियमों में बदलाव के बाद भी एजेंटों के लिए कमीशन कम नहीं किया गया है। इसे विभिन्न चरणों में प्रदान किया गया है। वहीं एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अपनी एजेंसी बल की भलाई के लिए भी समर्पित है। एलआईसी एजेंटों ने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात भी की और इस दौरान कुछ मुद्दे भी उठाए।

