Sunday, August 23, 2026 |
Home Business Remediesराजसी ब्रांड शुरू, पसंद पर तैयार होंगे लहंगे

राजसी ब्रांड शुरू, पसंद पर तैयार होंगे लहंगे

पूजा कॉम्पलेक्स में राधिका चीमा, सरगम चावला ने शुरू किया ब्रांड

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/अंबाला। शहर के पूजा कॉम्पलेक्स में रविवार को दो सहेलियों ने राजसी ब्रांड लॉन्च किया। राजसी एथनिक एसेंसियल नाम के इस स्टोर में दूल्हे और दुल्हन की पसंद पर शादी के पारंपरिक परिधान उपलब्ध होंगे।
यह ब्रांड दो सहेलियों राधिका चीमा और सरगम चावला ने शुरू किया है। इस मौके पर गायक जसबीर जस्सी और राधिका चीमा के भाई व्यवसायी संजीव जुनेजा मौजूद रहे। राजसी ब्रांड की संचालक राधिका चीमा और सरगम चावला ने बताया कि यह ब्रांड दूल्हे-दुल्हन के लिए शुरू किया है।
उन्होंने अपनी 20 वर्ष की दोस्ती को ब्रांड में बदला है। राधिका ने बताया कि उनको आर्ट और क्रिएटिविटी में दिलचस्पी थी और सरगम को कपड़े का अनुभव। इसलिए राजसी ब्रांड शुरू किया। उन्होंने कहा कि राजसी में हर दुल्हन को पसंद की वैरायटी मिलेगी। राधिका ने बताया कि उनका लक्ष्य पूरे देश में अपने स्टोर को पूरे भारतवर्ष में लेकर जाने का है ताकि पूरे देश में स्टोर की फ्रेंचाइजी शुरू की जा सके। सरगम ने बताया कि दुल्हन के लिए तैयार होने वाली हर वैरायटी रीति-रिवाज परंपरा से जुड़ी रहेगी। शादी के लिए अलग वैरायटी रहेगी। दुल्हन की इच्छानुसार कपड़े तैयार होंगे। स्टोर में मिलने वाली वैरायटी मुंबई से डिजाइन होंगी। इसमें आर्टवर्क, लहंगा और शरारा जैसी वैरायटियां शामिल हैं। इस मौके पर गायक जसबीर जस्सी ने कहा कि छोटे शहर भी ग्लोबल होते जा रहे हैं। गायक ने दोनों को बधाई भी दी।



You may also like

Leave a Comment