Friday, July 17, 2026 |
Home EducationR.A. Podar Management संस्थान ने ‘उत्कर्ष 2025’ के महोत्सव के साथ अपनी 50 गौरवशाली वर्षों की यात्रा मनाई

R.A. Podar Management संस्थान ने ‘उत्कर्ष 2025’ के महोत्सव के साथ अपनी 50 गौरवशाली वर्षों की यात्रा मनाई

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रमेडीज/जयपुर शैक्षणिक उत्कृष्टता के पांच दशकों के उत्सव के रूप में, राजस्थान विश्वविद्यालय के R.A. Podar Management संस्थान ने अपने वार्षिक महोत्सव ‘उत्कर्ष 2025’ के माध्यम से एक जीवंत और ऊर्जावान माहौल में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। इस वर्ष का उत्सव विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह संस्थान की स्वर्ण जयंती के साथ जुड़ा है, जो प्रबंधन शिक्षा में 50 वर्षों की नेतृत्व यात्रा का प्रतीक है। 2 से 5 अप्रैल तक आयोजित इस उत्सव को संस्थान की विरासत को सम्मानित करने और छात्रों को रचनात्मकता, सहभागिता और नवाचार का मंच देने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर आयोजित किया गया।
निदेशक प्रो. अनुराग शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ‘उत्कर्ष 2025’ में व्यापार, सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेल प्रतियोगिताओं का विविध संगम देखने को मिला, जिसने छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, कौशल विकसित करने और उद्योग व अकादमिक विशेषज्ञों से जुडऩे का सुनहरा अवसर दिया। व्यवसायिक प्रतियोगिताओं ने विशेष ध्यान आकर्षित किया, जिनमें मॉक पार्लियामेंट, स्टॉक मार्केट शोडाउन, इनोवेशन और रिवैम्प एंड रीब्रांड जैसे कार्यक्रम शामिल थे, जिन्होंने प्रतिभागियों की मार्केटिंग प्रतिभा और रणनीतिक सोच की परीक्षा ली।
मॉक पार्लियामेंट में अक्षय शर्मा (राजस्थान कॉलेज, राजस्थान विश्वविद्यालय) विजेता रहे।
रिवैम्प एंड रीब्रांड प्रतियोगिता में सोनाक्षी बिंदरानी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भावनी जैन की टीम और टीम राखी (जयपुरिया कॉलेज) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिताओं ने भी उत्साह को बढ़ाया :
बास्केटबॉल फाइनल में एमिटी यूनिवर्सिटी बी ने एमिटी यूनिवर्सिटी ए को हराया।
वॉलीबॉल मैच में आर. ए. पोदार मैनेजमेंट संस्थान ने एसकेआईटी यूनिवर्सिटी, जयपुर को हराकर जीत दर्ज की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में रंग भर दिया :
छात्रों ने सोलो, डुएट और गु्रप डांस में भाग लेकर अपनी कला और जुनून का प्रदर्शन किया।
सोलो डांस में शैलजा राजावत (कनोरिया कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डुएट में हर्षा और दीक्षा (कनोरिया कॉलेज) की जोड़ी ने बाजी मारी।
टीम स्वरांचल (कनोरिया कॉलेज) ने समूह नृत्य में दर्शकों का दिल जीत लिया।
टी-शर्ट मेकिंग प्रतियोगिता में रचनात्मकता की झलक मिली, जिसमें कुशल शर्मा (पोडार इंटरनेशनल कॉलेज) ने अपनी अनोखी डिज़ाइन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्थान ने अपने प्रायोजकों – आईसीआईसीआई, एनएवी इंडिया और क्रॉन सॉल्यूशन – का दिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. अनुराग शर्मा ने कहा,उत्कर्ष’ सिर्फ एक कॉलेज फेस्ट नहीं है, यह हमारी 50 वर्षों की यात्रा का उत्सव ह- हमारी उपलब्धियों को सम्मान देने और भविष्य की दिशा तय करने का एक मंच है।

 



You may also like

Leave a Comment