Wednesday, July 1, 2026 |
Home EducationR.A. Podar Institute of Management ने वार्षिक फेस्ट ‘उत्कर्ष’ का शुभारंभ किया

R.A. Podar Institute of Management ने वार्षिक फेस्ट ‘उत्कर्ष’ का शुभारंभ किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर R.A. Podar Institute ने बुधवार को अपने वार्षिक फेस्ट ‘उत्कर्ष 2025’ का भव्य उद्घाटन किया, जो संस्थान की 50वीं स्वर्ण जयंती के समारोह का प्रतीक है। इस गरिमामयी अवसर पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ओम प्रकाश कसेरा, प्रबंध निदेशक, आर. यू.वी. टी. एल, राजस्थान सरकार व श्रवण सिंह बागड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह की अध्यक्षता राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा ने की तथा कार्यक्रम का समन्वय प्रो. अनुराग शर्मा, निदेशक, R.A. Podar Institute, द्वारा किया गया।
प्रो. अनुराग शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व उत्कर्ष कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया, जो 2 से 5 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने इसे एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन बताया, जो शैक्षिक उत्कृष्टता, कौशल विकास और नेतृत्व को प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संस्थान की 1975 में स्थापना के बाद 50 वर्षों की विरासत का जश्न मना रहा है। उन्होंने संस्थान की ढ्ढ्रस्/ढ्ढक्कस्, कॉर्पोरेट लीडर्स और पेशेवरों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप, इस आयोजन में खेलों को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे भारत की 2036 ओलंपिक की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को समर्थन मिलेगा। अपने संबोधन में डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने संस्थान के प्रति अपनी गहरी भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं होते, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने, टीमवर्क को प्रोत्साहित करने और समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण पर केंद्रित होनी चाहिए।
ओम प्रकाश कसेरा ने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया और छात्रों को कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पेशेवर दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए संघर्ष और समर्पण आवश्यक हैं।
श्रवण सिंह बागड़ी, प्रदेश महासचिव, भाजपा राजस्थान, ने संस्थान की 50वीं जयंती पर शुभकामनाएँ दीं और छात्रों से विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने उन्हें अपने संस्थान का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया, जैसा कि संस्थान के कई प्रतिष्ठित पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में कर चुके हैं। प्रो. अल्पना कटेजा, कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय, ने आर.ए. पोदार इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि इसकी उपलब्धियाँ क्षेत्रीय स्तर से आगे बढक़र राष्ट्रीय स्तर तक फैली हुई हैं, जिसमें कॉर्पोरेट सेक्टर, उद्योग और सरकारी क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने छात्रों को समग्र विकास के लिए सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में भाग लेने के महत्व को समझाया।



You may also like

Leave a Comment