संयुक्त अरब अमीरात आधारित कंपनी पिनेकल एक्ज़िम आईटी सॉल्यूशंस एलएलसी में 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को बोर्ड की मंजूरी
144 रुपए प्रति शेयर के आधार पर प्रेफरेंशियल शेयर जारी कर 49.99 करोड रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर
जयपुर। नई दिल्ली आधारित सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी क्विकटच टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 30 जून 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11.41 करोड़ रुपए के कुल राजस्व के मुकाबले 42.40 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।
30 जून 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 56.40 लाख रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 1.67 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
30 जून 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने 2.87 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।
कंपनी की बोर्ड मीटिंग में संयुक्त अरब अमीरात आधारित कंपनी पिनेकल एक्ज़िम आईटी सॉल्यूशंस एलएलसी में 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है।
इसके साथ ही बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल द्वारा 144 रुपए प्रति शेयर के आधार पर 34,72,200 प्रेफरेंशियल शेयर प्रवर्तक एवं गैर प्रवर्तक को जारी कर 49,99,96,800 रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
यह करती है कंपनी: 2013 में स्थापित, क्विकटच टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है। कंपनी सॉफ्टवेयर आईटी समाधान और परामर्श सेवाएं, आईटी उत्पाद/सॉफ्टवेयर विकास और सॉफ्टवेयर वाणिज्यिक प्रशिक्षण और वेब डिजाइनिंग के व्यवसाय में है।
क्विकटच टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की वेब डिजाइनिंग सेवाओं में वेबसाइट डिजाइनिंग/रीडिजाइनिंग, आईओएस ऐप/एंड्रॉइड/मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और वेब होस्टिंग सेवाएं शामिल हैं।
कंपनी एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) के कारोबार में लगी हुई है। क्विकटच टेक्नोलॉजीज लिमिटेड उद्योग-व्यापी अनुभव, गहन प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता, एक मजबूत बिजनेस मॉडल द्वारा समर्थित व्यापक सेवा पोर्टफोलियो का लाभ उठाकर व्यवसायों को उनके संचालन में प्रदर्शन और उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करती है।
वर्षों की डोमेन विशेषज्ञता, प्रक्रियाओं और बुनियादी ढांचे के साथ, इकाई विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी सेवाओं में विविधता ला रही है।

