Sunday, June 28, 2026 |
Home Banking and InsurancePunjab National Bank ने विद्यार्थियों को School Bag बैग का वितरण किया

Punjab National Bank ने विद्यार्थियों को School Bag बैग का वितरण किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर  Punjab National Bank मंडल कार्यालय जयपुर अजमेर द्वारा ममाना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को सीएसआर गतिविधियों के तहत स्कूल बैग का वितरण किया गया।
मंडल प्रमुख धर्मेंद्र कुमार जी ने बताया कि ममाना गांव Punjab National Bank द्वारा गोद लिया हुआ गांव है जिसमें ग्राम विकास योजना के तहत प्रतिवर्ष गांव के उत्तरोत्तर विकास के लिए सीएसआर गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज विद्यालय को चार पंखे एवं विद्यार्थियों को स्कूल बैग का वितरण किया जा रहा है। साथ ही प्रबंधक राजभाषा डॉ. ममता मीणा द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को बैंक की विभिन्न नई स्कीमों के बारे में बताया गया। मुख्य प्रबंधक संजय कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं इस अवसर पर बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जयपुर के तत्वावधान में विद्यार्थियों के मध्य गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को मंडल प्रमुख धर्मेंद्र कुमार एवं मुख्य प्रबंधक संजय कुमार जैन द्वारा पारितोषिक वितरण कर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें मंडल प्रमुख धर्मेंद्र कुमार द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उप प्रबंधक रवि कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment