Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and Insuranceकारोबार Banking अनुभव को बढ़ाने के लिए Punjab National Bank ने PNB One BIZ एप को Upgrade किया

कारोबार Banking अनुभव को बढ़ाने के लिए Punjab National Bank ने PNB One BIZ एप को Upgrade किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, Punjab National Bank  (PNB) ने अपने (PNB One BIZ) Mobile Banking ऐप में महत्वपूर्ण अपग्रेड की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य कारोबारी ग्राहकों को स्मार्ट, तीव्र तथा अधिक सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करना है। इन नए संवर्धन में अब कई प्रभावशाली मॉड्यूल सम्मिलित हैं जो बैंकिंग को सरल बनाने और उद्यमों तथा उद्यमियों के लिए डिजिटल परिवर्तन का समर्थन करने की पीएनबी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
प्रमुख संवर्धनों में सम्मिलित हैं :
एम-पासबुक : कागज रहित खाता प्रबंधन के लिए लेन-देन विवरण, शेष राशि विवरण और डाउनलोड करने योग्य खाता जानकारी तक वास्तविक समय में एक्सेस प्रदान करता है।
इनवर्ड/आउटवर्ड चेक समाशोधन : वास्तविक समय में चेक समाशोधन की स्थिति की निगरानी, पारदर्शिता तथा बेहतर वित्तीय योजना सुनिश्चित करना।
पीएनबी चेक सुरक्षा : चेकों को अनधिकृत उपयोग और धोखाधड़ी से बचाने के लिए सुरक्षा की एक नई लेयर।
टीडीएस प्रमाण-पत्र डाउनलोड : ग्राहक टैक्स फाइल करने के प्रयोजन के लिए अपने टीडीएस प्रमाण-पत्र को सीधे मोबाइल ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।
बैंक उत्पाद के लिए आवेदन करें -लीड प्रबंधन: कारोबारी अब विभिन्न बैंकिंग उत्पादों के लिए सीधे ऐप के माध्यम से लीड प्रस्तुत कर सकते हैं और वास्तविक समय में उनकी स्थिति को ट्रेक कर सकते हैं, जिससे आवेदन और अनुवर्ती प्रक्रिया सरल हो जाएगी।
जीएसटी पंजीकरण तथा चालान जनरेशन : ग्राहक अपने GST नंबर को खाता संख्या या ग्राहक ID से जोडक़र पंजीकृत कर सकते हैं और ईमेल के माध्यम से सीधे जीएसटी चालान प्राप्त कर सकते हैं। उद्यमियों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह मोबाइल-फर्स्ट बैंकिंग समाधान कारोबार संचालन को सुव्यवस्थित करता है, जो एमएसएमई को सुविधानुसार कुशल एवं सफल बने रहने में सक्षम बनाता है। चाहे भुगतानों को ट्रैक करना हो या लेन-देन का अनुमोदन हो, पीएनबी वन बिज (PNB One BIZ) कारोबार बैंकिंग को सरल और अधिक सुलभ बनाता है।

 



You may also like

Leave a Comment