Thursday, July 16, 2026 |
Home CommodityProtean eGov टेक्नोलॉजीज ने रणभीर सिंह धारीवाल को गु्रप हेड-सोशल Security & Welfare नियुक्त किया

Protean eGov टेक्नोलॉजीज ने रणभीर सिंह धारीवाल को गु्रप हेड-सोशल Security & Welfare नियुक्त किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई  डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) और बड़े पैमाने पर ई-गवर्नेंस समाधान तैयार करने वाली अग्रणी कंपनी प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (पूर्व में NSDL ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) ने रणभीर सिंह धारीवाल को गु्रप हेड – सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर (GH-SSW) नियुक्त किया है।
अपने नए पद में धारीवाल प्रोटीन के सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर वर्टिकल के तहत सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी (CRA) का नेतृत्व करेंगे। वह PFRDA के नियमों के तहत CRA हेड और प्रिंसिपल ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी जिम्मेदारियों में NPS, APY और UUPSजैसे पेंशन उत्पादों के लिए रणनीतिक विकास, उत्पाद नवाचार, परिचालन क्षमता में सुधार और नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करना शामिल होगा।
प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुरेश सेठी ने कहा कि हम रणभीर का टीम में स्वागत कर बहुत उत्साहित हैं। पेंशन फंड प्रबंधन और संचालन में उनके व्यापक अनुभव से हमें पेंशन्ड सोसाइटी के हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी। उनकी विशेषज्ञता तकनीक के माध्यम से पेंशन कवरेज बढ़ाने, उपयोगकर्ता अनुभव बेहतर बनाने और करोड़ों लोगों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर रणभीर सिंह धारीवाल ने कहा कि रिटायरमेंट प्लानिंग वित्तीय स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है। प्रोटीन ई-गव जैसी प्रतिष्ठित संस्था से जुडक़र गर्व महसूस हो रहा है, जिसने देश में ट्रांसफॉर्मेटिव डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाया है। मैं देशभर में समावेशी और स्केलेबल पेंशन समाधान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। धारीवाल हाल ही में मैक्स लाइफ पेंशन फंड के सीईओ रहे हैं और उन्हें पेंशन फंड, बीमा और बीपीओ सेवाओं के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। प्रोटीन वर्तमान में NPS, APY और UUPS के CRA सेगमेंट में 98 प्र्रतिशत की मजबूत बाजार हिस्सेदारी रखता है।

 



You may also like

Leave a Comment