Thursday, July 16, 2026 |
Home Banking and InsuranceACCA ने Accountancy profession की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए संशोधित योग्यता का अनावरण किया

ACCA ने Accountancy profession की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए संशोधित योग्यता का अनावरण किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  वैश्विक लेखा निकाय, ACCA (Association of Chartered Certified Accountants) ने लेखा (अकाउंटेंसी) पेशे की उभरती और विस्तारित भूमिका के अनुरूप अपनी प्रमुख स्वर्ण मानक योग्यता में बदलाव करने की घोषणा की है।
यह नया स्वरूप दिखाता है कि कैसे अकाउंटेंट अब व्यवसायों को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं – न केवल मुनाफ़ा कमाकर, बल्कि नैतिकता, स्थिरता, नई तकनीक और आर्थिक बदलावों को संभालने पर ध्यान केंद्रित कर भी। सार्वजनिक क्षेत्र में भी इसी तरह के बदलाव हो रहे हैं। ये बदलाव नियोक्ताओं की उभरती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, साथ ही इसमें एसीसीए योग्यता की मौजूदा क्षमता पर भी ध्यान दिया गया है। इसके तहत बेहतर पढ़ाई और मूल्यांकन प्रक्रिया की पेशकश की जाएगी, जिसमें एआई-संवर्धित पढाई भी शामिल है। इसे अगली पीढ़ी को गतिशील और लगातार बदलती दुनिया में सफल होने के लिए आवश्यक पेशेवर कौशल और तकनीकी विशेषज्ञता से लैस करने के लिए तैयार किया गया है। यह घोषणा दुनिया भर में मौजूदा ACCA सदस्यों, नियोक्ताओं और शिक्षण प्रदाताओं के साथ-साथ युवाओं के साथ व्यापक परामर्श के बाद की गई है। पुन: डिज़ाइन की गई योग्यता 2027 के मध्य से लागू की जाएगी। एसीसीए की मुख्य कार्यकारी हेलेन ब्रांड ने कहा कि अकाउंटेंसी को नया स्वरूप दिया जा रहा है। अकाउंटेंट वहनीय व्यवसाय को आगे बढ़ाते हैं, सामाजिक मूल्य के प्रवर्तक और नई प्रौद्योगिकियों को अपनाकर इसे आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं। वे लगातार बदलते अवसरों और बदलती चुनौतियों की दुनिया के लिए अपने वित्तीय और नैतिक कौशल को निखार रहे हैं। वे नए व्यवसाय मॉडल और सफलता के बारे में नई सोच के साथ नवोन्मेष करते हैं। वे सभी के लिए मूल्य निर्माण के लिए लोगों, पृथ्वी और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि हम जो बदलाव कर रहे हैं, वे अगली पीढ़ी को इस रोमांचक नए भविष्य के लिए तैयार करेंगे और यह भविष्य व्यापक और अधिक विविध अवसर पेश करेगा। इन बदलावों में रोजगार योग्यता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें योग्यता के तीन स्तरों में से प्रत्येक पर रो?गार योग्यता मॉड्यूल की शुरूआत शामिल है, जो डिजिटल तकनीक, नैतिकता, स्थिरता और व्यवसाय प्रबंधन जैसे विषयों के अनुकूल काम का अनुभव प्रदान करता है। बेहतर वेतन और पद इस उपलब्धि को मान्यता प्रदान करते हैं और छात्रों को एसीसीए यात्रा के हर चरण में नियोक्ताओं के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन करने मदद करते हैं।
प्रौद्योगिकी, वहनीयता और नैतिकता, जो पहले से ही एसीसीए योग्यता का अभिन्न अंग हैं, ये हर चरण में आपस में जुड़े होंगे। एक और नई बात है, नई डेटा साइंस प्रोफेशनल परीक्षा जिसे छात्र अंतिम ‘रणनीतिक पेशेवर’ स्तर पर एक विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।
ACCA  में भारत के निदेशक, मोहम्मद साजिद खान ने कहा कि एसीसीए योग्यता हमेशा से ही स्वर्ण मानक रही है, जिसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है और भारत में नियोक्ताओं द्वारा अत्यधिक महत्व दिया जाता है। यह हमेशा की तरह ही कठोर, प्रासंगिक और भविष्य-केंद्रित रहेगी, जिसमें रोजगार पर और भी अधिक ध्यान दिया जाएगा और यह हमारे सदस्यों को भारत के भविष्य में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाएगा। इस नए स्वरूप के साथ, हम इसे भविष्य के लिए और भी अधिक तैयार बनाने और भारतीय तथा वैश्विक नियोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए साहसिक कदम उठा रहे हैं।

 



You may also like

Leave a Comment