Thursday, July 16, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने वर्षपर्यंत चलने वाले अपने कर्मचारी स्वास्थ्य एवं देखरेख फ्रेमवर्क के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

Bank of Baroda ने वर्षपर्यंत चलने वाले अपने कर्मचारी स्वास्थ्य एवं देखरेख फ्रेमवर्क के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक Bank of Baroda  ने अपने व्यापक कर्मचारी स्वास्थ्य और देखरेख फ्रेमवर्क के तहत अपने सभी कार्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया। कर्मचारियों की देखरेख के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, बैंक ने नवंबर 2024 से प्रतिदिन ऑनलाइन योग और ध्यान सत्र शुरू किए हैं, ताकि कर्मचारी और उनके परिवार अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर दिन 30 मिनट का समय निकाल सकें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, बैंक द्वारा विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों के लिए भौतिक रूप से योग सत्र आयोजित किए गए, जिन्हें प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने वर्चुअल रूप से संचालित किया। इसके अलावा, नवंबर 2024 से लगातार ऑनलाइन योग सत्रों में भाग लेने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
Bank of Baroda   ने 20 जुलाई को बैंक के 118वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, ‘राइज विद योग’ अभियान शुरू करने की भी घोषणा की जो कर्मचारियों को नियमित योगाभ्यास के अनेक लाभों का अनुभव करने के लिए प्रेरित करने की एक पहल है। इस अवसर पर Bank of Baroda   के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह ने कहा, ‘Bank of Baroda  अपने कर्मचारियों को स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। योग हमें कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है -यह फिटनेस बढ़ाता है, तनाव कम करता है और समग्र देखरेख को बढ़ावा देता है जो व्यक्तिगत संतुष्टि और पेशेवर उत्कृष्टता दोनों में महत्वपूर्ण योगदान देता है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य और देखरेख पर हमारा ध्यान एक ऐसे परिवेश का निर्माण करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जहां हर कर्मचारी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहतर अनुभव करे।’ Bank of Baroda  ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और देखरेख को अपनी मुख्य कार्यनीतिक पहल के रूप में प्राथमिकता दी है। बैंक के पास एक व्यापक एवं समावेशी कर्मचारी स्वास्थ्य और कल्याण फ्रेमवर्क हैं जिसमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के साथ-साथ, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी अन्य पहलें शामिल हैं।

 



You may also like

Leave a Comment