जयपुर। ऑटोमोटिव उद्योग के लिए, विशेष रूप से ट्रैक्टर, ट्रक और अन्य वाणिज्यिक वाहनों आदि के लिए सटीक मशीनीकृत कंपोनेंट्स के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई कंपनी प्रितिका इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही और वर्ष के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 20.78 करोड़ रुपए के मुकाबले 65.44 फीसदी अधिक 34.38 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 0.35 करोड़ रुपए के मुकाबले 394.28 फीसदी अधिक 1.73 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। मार्च तिमाही में कंपनी ने 0.66 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 87.55 करोड़ रुपए के मुकाबले 34.38 फीसदी अधिक 117.65 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.36 करोड़ रुपए के मुकाबले 70.83 फीसदी अधिक 5.74 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 2.18 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
कंपनी की कारोबारी गतिविधियां: प्रितिका इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स लिमिटेड प्रितिका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का एक हिस्सा है। कंपनी मुख्य रूप से ऑटोमोटिव उद्योग के लिए, विशेष रूप से ट्रैक्टर, ट्रक और अन्य वाणिज्यिक वाहनों आदि के लिए सटीक मशीनीकृत कंपोनेंट्स के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी ऑटोमोटिव क्षेत्र में ट्रैक्टर उद्योग को मूल उपकरण निर्माता के एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में सेवा प्रदान करती है। कंपनी विभिन्न ट्रैक्टर और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स का निर्माण करती है जैसे एंड कवर, कवर सीलबंद ब्रेक, डिफरेंशियल केस, कवर हाइड्रोलिक लिफ्ट, कवर ट्रांसकेस, फ्रंट व्हील हब, फ्लाई व्हील हाउसिंग, रियर एक्सल केसिंग, हाइड्रोलिक लिफ्ट कवर, ब्रेक हाउसिंग और फ्रंट इंजन सपोर्ट आदि। सब्सिडियरी कंपनी मीता कंपोनेंट्स लिमिटेड के माध्यम अब कंपनी 350 किलो तक के बड़े कंपोनेंट्स बनाने में सक्षम हो गई है।

