Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate WorldLehar Footwear ने वित्त वर्ष 2025 में सर्वाधिक तिमाही व वार्षिक बिक्री व लाभ अर्जित किया

Lehar Footwear ने वित्त वर्ष 2025 में सर्वाधिक तिमाही व वार्षिक बिक्री व लाभ अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments
lehar footwear

जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख फुटवियर निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी लहर फुटवियर लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 38.1 करोड़ रुपए के मुकाबले 187.13 फीसदी अधिक 109.4 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.2 करोड़ रुपए के मुकाबले 316.66 फीसदी अधिक 5 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 194.3 करोड़ रुपए के मुकाबले 42.3 फीसदी अधिक 277.2 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6.6 करोड़ रुपए के मुकाबले 65.15 फीसदी अधिक 10.9 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
मुख्य बिंदु: टूलकिट व्यवसाय में मजबूत उठाव के कारण वित्त वर्ष 25 में करीब 43 फीसदी की बिक्री वृद्धि हुई।
– टूलकिट सेगमेंट से अधिक योगदान के बावजूद, जो कम मार्जिन पर काम करता है, ईबिटा मार्जिन 9.4 फीसदी पर स्थिर रहा।
– तिमाही में कर पश्चात लाभ (पीएटी) 4 गुना और वर्ष के लिए 65 फीसदी बढ़ा।
– वित्त वर्ष 25 के दौरान परिचालन गतिविधि से 20 करोड़ रुपए का नकद प्रवाह उत्पन्न हुआ, जबकि वित्त वर्ष 24 में यह 2 करोड़ रुपए था। सीएफओ/ईबिटा वित्त वर्ष 24 में मात्र 10 फीसदी से बढक़र वित्त वर्ष 25 में 78 फीसदी हो गया।
– 31 मार्च, 2025 तक टूल किट व्यवसाय में नियोजित पूंजी मात्र 7.3 करोड़ रुपए थी।
– देनदार दिन (पिछली तिमाही की बिक्री के आधार पर गणना) 125 दिनों से बढक़र 75 दिन हो गए।

विशेष बिंदु : फुटवियर बिजनेस
कंपनी ने प्रीमियम लो-कॉस्ट सेगमेंट में नए उत्पाद पेश किए जाने के कारण वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान फुटवियर बिजनेस की बिक्री में सालाना आधार पर 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। ईवीए फुटवियर के निर्माण के लिए नई मशीनें लगाई गईं, जिससे इन उत्पादों को लॉन्च किया गया।
– वर्ष के दौरान निर्यात बिक्री में मध्यम वृद्धि हुई, जिसने भविष्य की वृद्धि के लिए एक ठोस आधार तैयार किया। हाल ही में हुए भू-राजनीतिक घटनाक्रम कंपनी के निर्यात व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं और कंपनी नए भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार करते हुए मौजूदा बाजारों में वॉलेट शेयर बढ़ाने पर केंद्रित है।
– कम और मध्यम सेगमेंट के फुटवियर रेंज, खासकर ग्रामीण सेगमेंट में लंबे समय तक सुस्त मांग के बाद घरेलू बिक्री में सुधार के शुरुआती संकेत दिखाई दिए।
– कुछ प्रमुख बाजारों में राज्य चुनाव और केंद्रीय चुनाव के कारण वर्ष के दौरान सरकारी निविदा व्यवसाय सुस्त रहा। इस सेगमेंट में चालू वित्त वर्ष में फिर से गति आने की उम्मीद है।
– कंपनी चालू वित्त वर्ष में स्पोट्र्स शूज लॉन्च करके क्लोज्ड फुटवियर सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रही है।

मुख्य बिंदु : टूलकिट व्यवसाय
– एक सुस्थापित निष्पादन के साथ, कंपनी ने टूलकिट व्यवसाय में पसंदीदा कार्यान्वयन भागीदार के रूप में अपनी नेतृत्वकारी स्थिति का विस्तार किया, जिससे निर्बाध आपूर्ति और समय पर निष्पादन की एक और तिमाही दर्ज की गई।
– 31 मार्च, 2025 तक, कंपनी के पास 195 करोड़ रुपए की बकाया ऑर्डर बुक थी, जिसका निष्पादन समय 6 से 9 महीने है। इसके अलावा, कंपनी को मौजूदा ऑर्डर बुक के तहत 50,000 टूलकिट (75 करोड़ रुपए) के लिए अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की उम्मीद है, जिससे बिक्री की संभावना और बढ़ेगी।
कंपनी के पास योजना के तहत घोषित मौजूदा उत्पाद श्रेणियों में चालू वित्त वर्ष के लिए अच्छी टेंडर पाइप लाइन है।
– पीएम विश्वकर्मा योजना में पसंदीदा भागीदारों में से एक होने के नाते, कंपनी योजना के तहत पेशकशों का विस्तार करने के लिए नई उत्पाद श्रेणियों में प्रवेश करने की योजना बना रही है, जिससे मौजूदा और नए दोनों क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी हो सके।
कारोबारी गतिविधियां: लहर फुटवियर्स लिमिटेड 1995 से उच्च गुणवत्ता वाले और स्टाइलिश गैर-चमड़े के जूते बनाने वाली अग्रणी क्षेत्रीय मास-फुटवियर निर्माताओं में से एक है। कंपनी अपने उत्पादों को व्यापार वितरण चैनल, खुदरा मल्टी ब्रांड आउटलेट, निर्यात बाजारों, सरकारी योजनाओं और ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के माध्यम से ‘लहर’ ब्रांड के तहत बेच रही है। कंपनी के जयपुर और कालाडेरा (चौमूं) में 4 विनिर्माण संयंत्र और जयपुर, विजयवाड़ा, पटना और दिल्ली में 4 गोदाम हैं।



You may also like

Leave a Comment