Notice: Function WP_Styles::add was called incorrectly. The style with the handle "market-ticker-cgb-style-css" was enqueued with dependencies that are not registered: wp-blocks. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /home/punitremedies/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 20, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और नौ माह के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की

Bank of Baroda ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और नौ माह के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

 Bank of Baroda ने स्थिर आस्ति गुणवत्ता एवं सुदृढ़ लाभप्रदता के बल पर व्यवसाय वृद्धि में निरंतरता बनाए रखी है।

मुख्य विशिष्टताएं

बैंक के निवल लाभ में वर्ष-दर-वर्ष 4.5% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए ₹5,055 करोड़ रहा है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए निवल लाभ ₹14,405 करोड़ रहा है।

तिमाही के लिए परिचालनगत लाभ ₹7,377 करोड़ और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए ₹23,190 करोड़ रहा है।

तिमाही के लिए निवल ब्याज आय ₹11,800 करोड़ रही है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह ₹35,189 करोड़ रही है।

तिमाही के लिए गैर-ब्याज आय ₹3,600 करोड़ रही, जिसमें 5.9% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह ₹11,790 करोड़ रही है, जिसमें 6.7% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है।

तिमाही के लिए परिचालनगत व्यय ₹8,024 करोड़ (+6.7% वर्ष-दर-वर्ष) और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए ₹23,789 करोड़ रहा है।

आस्ति पर प्रतिफल (आरओए) लगातार 1% से अधिक रहा है और वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए यह 1.09% (+2 बीपीएस तिमाही दर तिमाही) और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए 1.05% रहा है।

इक्विटी पर प्रतिफल (आरओई) वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए 15.59% रहा है, जिसमें तिमाही दर तिमाही 22 बीपीएस की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 14.81% है।

तिमाही के लिए जमाओं की लागत 4.75% रही जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 33 बीपीएस और 16 बीपीएस तिमाही दर तिमाही की कमी आई है।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.79% रहा, वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 2.88% रहा है।

तिमाही के लिए घरेलू निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.93% रहा, वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 3.03% रहा है।

बैंक ने सुदृढ़ आस्ति गुणवत्ता बनाए रखी है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सकल एनपीए 39 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष कमी के साथ 2.04% रहा है, वहीं बैंक के निवल एनपीए में भी 2 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की कमी आई है और यह 0.57% रहा है।

टीडबल्यूओ के साथ 92.73% और टीडबल्यूओ के बिना 72.21% के प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) के साथ बैंक की बैलेंस शीट सुदृढ़ बनी हुई है।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए स्लिपेज अनुपात 4 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष और 5 बीपीएस तिमाही दर तिमाही की कमी के साथ 0.86% रहा है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 0.79% रहा।

ऋण लागत 0.75% से नीचे रही है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए 0.17% और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 0.34% रही है।

बैंक के वैश्विक अग्रिमों में वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 14.7% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है और घरेलू अग्रिमों में 13.6% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

मॉर्गेज ऋण (21.0%), ऑटो ऋण (17.4%), गृह ऋण (16.0%), शिक्षा ऋण (12.8%) और वैयक्तिक ऋण (12.0%) जैसे क्षेत्रों में सुदृढ़ वृद्धि के कारण बैंक के ऑर्गेनिक रिटेल अग्रिमों में 17.4% की वृद्धि दर्ज की गई है।

अग्रिमों में रिटेल, कृषि ऋण और एमएसएमई ऋण (आरएएम) की हिस्सेदारी 190 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि के साथ 61.8% हो गई है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में आरएएम पोर्टफोलियो में 17.3% तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

लाभप्रदता

  • वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए निवल लाभ ₹5,055 करोड़ (+4.5% वर्ष-दर-वर्ष) रहा है और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह ₹14,405 करोड़ रहा है।
  • वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए निवल ब्याज आय ₹11,800 करोड़ और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए ₹35,189 करोड़ रही है।
  • वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए गैर-ब्याज आय ₹3,600 करोड़ (+5.9% वर्ष-दर-वर्ष) रही है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए गैर-ब्याज आय ₹11,790 करोड़ रही है।

आस्ति गुणवत्ता

सकल एनपीए अनुपात वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 2.43% से सुधरकर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 2.04% हो गया है।

पूंजी पर्याप्तता

बैंक का CRAR दिसंबर’25 में 15.29% रहा। टियर-I 13.10% और टियर-II 2.19% रहा।

व्यवसायिक कार्यनिष्पादन

घरेलू अग्रिम ₹10,96,557 करोड़ और वैश्विक अग्रिम ₹13,44,904 करोड़ तक पहुंच गए हैं।



You may also like

Leave a Comment