बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2024 के उपलक्ष्य में अंचल कार्यालय, जयपुर द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर अंचल प्रमुख आर. के बाजपेयी, उप अंचल प्रमुख राजेन्द्र सिंह, उप महाप्रबंधक एस. एस सिंह एवं अन्य उच्चधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए एवं सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा ली गई।
वही दूसरी और सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2024 के उपलक्ष्य में अंचल कार्यालय, जयपुर द्वारा ग्लोबल हर्ट हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 80 स्टाफ सदस्यों की ब्लड प्रेशर, शुगर जाँच की गई। इस अवसर पर उप अंचल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह और उप महाप्रबंधक एस. एस सिंह द्वारा डॉक्टर को पौधा और मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत भी किया गया। अंचल कार्यालय द्वारा हॉस्पिटल के डाक्टर के सहयोग से सभी महिला स्टाफ सदस्यों के लिए cervical कैंसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें उनको cervical कैंसर के बारे में जागरुक किया।
