बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय जयपुर सीकर की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय जयपुर सीकर परिसर में हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों को आमंत्रित कर बैंकिंग एवं तनाव ग्रस्त जीवन विषय पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं मंडल कार्यालय जयपुर सीकर के उप मंडल प्रमुख विमल कुमार शर्मा ने शिक्षकों को पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिवादन किया। सभी शिक्षकों ने बैंकिंग एवं तनाव ग्रस्त जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डाक्टर जी एस कलवानिया, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, कल्याण राजकीय महाविद्यालय सीकर, प्रमिला सिंह शिक्षाविद एवं मोटिवेशनल स्पीकर, आनंद चौधरी वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैराज, पंकज, सरिता, रतनी देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजौर एवं टपूकड़ा अलवर से एसएसटी टीचर प्रदीप जी मौजूद रहे।

