Sunday, July 26, 2026 |
Home Banking and InsurancePNB ने 220 स्थानों पर Mega MSME Outreach कार्यक्रम की मेजबानी की

PNB ने 220 स्थानों पर Mega MSME Outreach कार्यक्रम की मेजबानी की

by Business Remedies
0 comments

शीर्ष नेतृत्व द्वारा संचालित पहल पहुंची 220 स्थानों पर, बड़े पैमाने पर ऋण तक पहुंच को दिया बढ़ावा

नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2026: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, Punjab National Bank (PNB) ने 27 अप्रैल को देशभर में 220 स्थानों पर अपने मेगा MSME Outreach Program की मेजबानी की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सुलभ, अनुकूलित और प्रतिस्पर्धी दरों पर वित्तीय समाधान प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना था, जो उद्यमिता और आर्थिक विकास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करता है।

सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देने और MSME को उनके विकास के लिए सही वित्तपोषण विकल्पों को खोजने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया यह कार्यक्रम, व्यवसाय करने वालों, उद्योग प्रतिभागियों और बैंकिंग विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर साथ लाया।

मजबूत नेतृत्व सहभागिता का प्रदर्शन करते हुए, इस आउटरीच का नेतृत्व MD एवं CEO श्री Ashok Chandra और सभी Executive Directors एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियो के साथ मिलकर राष्ट्रव्यापी किया।

“जहाँ अवसरों की शुरुआत होती है और व्यवसाय फलते-फूलते हैं” की थीम पर आधारित यह Outreach Program ऋण तक पहुँच को सरल बनाने और विशेष रूप से तैयार किए गए वित्तीय समाधान प्रदान करने पर केंद्रित रहा, जो MSME को अपने संचालन के विस्तार और उत्पादकता में सुधार करने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम के आकर्षण:
विशेषज्ञों तक सीधी पहुँच: मौके पर मार्गदर्शन और अनुकूलित वित्तीय समाधानों के लिए PNB के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीधे संवाद।
ऋण की तुरंत स्वीकृति: MSME ऋण योजनाओं को तत्काल सैद्धांतिक स्वीकृतियाँ (In-Principle Approvals)।
डिजिटल एक्सपीरियंस ज़ोन: Digital Banking सेवाओं का अनुभव, अपनी पात्रता की जाँच और तुरंत ऑफर।
अनुकूलित पेशकश: विविध व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किए गए MSME-केंद्रित ऋण उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला।

इस अवसर पर बोलते हुए, PNB के MD एवं CEO, श्री Ashok Chandra ने कहा, “MSME भारत की आर्थिक प्रगति की आधारशिला हैं और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने वाले महत्वपूर्ण चालक हैं। इस Mega Outreach Program के माध्यम से, हम देशभर के उद्यमियों को निर्बाध MSME सेवाएं, ग्राहक-अनुकूल उत्पाद, Digital सुलभता और समय पर वित्तीय समाधान सीधे प्रदान करके Credit Gap को पाटने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही दी गई स्वीकृतियां MSME क्षेत्र के लचीलेपन और इसे सशक्त बनाने के प्रति PNB की प्रतिबद्धता, दोनों को रेखांकित करती हैं। हम विकसित भारत 2047 की दिशा में MSME के बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अपने व्यापक नेटवर्क और Digital क्षमताओं का लाभ उठाना जारी रखेंगे।”

इस पहल के साथ PNB ने अपने ग्राहक केंद्रित नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए देश के करोडों लोगों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय साझीदार होने की अपनी विरासत को सुदृढ़ किया।



You may also like

Leave a Comment