Sunday, July 5, 2026 |
Home Banking and InsurancePNB Housing Finance ने मिरांडा हाउस की छात्राओं के लिए छात्रवृत्तियों के साथ मनाया भावी महिला लीडर्स की अकादमिक उत्कृष्टता का जश्न

PNB Housing Finance ने मिरांडा हाउस की छात्राओं के लिए छात्रवृत्तियों के साथ मनाया भावी महिला लीडर्स की अकादमिक उत्कृष्टता का जश्न

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली भारत की अग्रणी हाउंसग फाइनैंस कंपनी PNB Housing Finance ने अपनी CSR शाखा पहल फाउन्डेशन के माध्यम से मिरांडा हाउस की 186 छात्राओं को छात्रवृत्तियां दीं, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। एक समान शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के साथ कंपनी ने आर्थिक रूप से वंचित समुदायों के छात्राओं की अकादमिक उत्कृष्टता को पहचाना है और उन्हें विभिन्न विषयों जैसे Science एवं Humanities में अपनी अंडरग्रेजुएट शिक्षा पूरी करने में मदद की है। यह पहल PNB Housing Finance के मिशन के अनुसार युवतियों को सशक्त बनाने और वंचित समुदायों को लर्निंग के एक समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समाजिक-आर्थिक रूप से वंचित छात्राओं की योग्यता का सख्त मूल्यांकन करने के बाद दी गई ये छात्रवृत्तियां तीन साल के लिए सालाना ट्यूशन शुल्क को कवर करेंगी, जिससे छात्राओं को आर्थिक बोझ के बिना अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर छात्राओं के लिए एक ओरिएंटेशन सैशन भी आयोजित किया गया, जहां स्कॉलरशिप की संरचना एवं प्रोग्राम के बदलावकारी प्रभाव पर जानकारी दी गई।
गिरीश कॉसगी, सीईओ एवं एमडी, PNB Housing Finance ने कहा कि PNB Housing Finance में हमारा मानना है कि शिक्षा छात्राओं को बेहतर अवसर प्रदान कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी सोच के साथ हम यह छात्रवृत्ति दे रहे हैं। हमें खुशी है कि हमें इन 186 युवतियों की उच्च शिक्षा में योगदान देने का मौका मिला है, जो अपने भविष्य को आकार दे रही हैं। हमारे लिए यह सिर्फ शिक्षा को फाइनैंस करने तक ही सीमित नहीं है-बल्कि हमारा मानना है कि हर वर्ग के छात्रों को विकसित होने, नेतृत्व करने और आगे बढऩे के अवसर मिलने चाहिएं, फिर चाहे वे समाज के किसी भी वर्ग से ताल्लुक रखते हों। रिस्पेक्ट इंडिया एवं मिरांडा हाउस के साथ साझेदारी के माध्यम से हम इन भावी लीडर्स के लिए उज्जवल एवं अधिक समावेशी भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रयासरत हैं।’’ डॉ मनीष कुमार चौधरी, महासचिव, रिस्पेक्ट इंडिया ने कहा कि ये छात्रवृत्तियां आर्थिक बोझ कम करने से कहीं अधिक मायने रखती हैं, इनसे युवतियों का मनोबल ब?ेगा, वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के लिए पूरी तरह से अपनी पई पर ध्यान दे सकेंगी तथा अपने सपने साकार कर राष्ट्र्र निर्माण में योगदान देने के लिए सक्षम बनेंगी। हम पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस के प्रति आभारी हैं जिन्होंने इन पर भरोसा किया और इस महत्वपवूर्ण कार्य को संभव कर दिया है।’’ प्रोफेसर (डॉ) बिजयलक्ष्मी नंदा, प्रिंसिपल, मिरांडा हाउस ने कहा, ‘‘मिरांडा हाउस की छात्राओं की शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान कर पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस उन युवतियों को अपने सपने साकार करने में मदद कर सशक्त बना रहा है जो भावी लीडर्स बनने चाहती हैं। ये छात्रवृत्तियां उन्हें अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए प्रेरित करेंगी और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सक्षम बनाएंगे। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।’’
प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस के प्रतिनिधी, मिरांडा हाउस के फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य तथा इम्प्लीमेंटिंग पार्टनर रिस्पेक्ट इंडिया मौजूद रहे।

 



You may also like

Leave a Comment