नई Delhi, 18 फरवरी 2026: सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक, Punjab National Bank (PNB) द्वारा वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, Delhi में Salary Account Facilitation Camp का आयोजन किया। DFS की पहल पर इस कैंप का उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही निर्बाध Banking सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उपस्थित लोगों को माननीय DFS सचिव Shri M. Nagaraju और PNB के MD एवं CEO Shri Ashok Chandra ने संबोधित किया। इस अवसर पर DFS की संयुक्त सचिव Shrimati Shalini Pandit, DFS के संयुक्त सचिव Shri Manoj Muttathil Ayyappan, DFS के DDG Shri Chandradeep Kumar Jha, PNB के कार्यपालक निदेशक Shri Bibhu Prasad Mahapatra एवं DFS सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी की भी गरिमामयी उपस्थित रही।
DFS की पहल के तहत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए विशेष ‘Customized Salary Package’ पेश किए हैं, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वित्तीय सुविधा और पारिवारिक सुरक्षा दोनों प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर वित्तीय सेवा विभाग के सचिव Shri M. Nagaraju ने कहा कि यह पहल केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों तक वित्तीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने एकीकृत Banking समाधान विकसित करने में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के समन्वित प्रयासों की सराहना की और केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों से शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने और वेतन खाता पैकेजों का लाभ उठाने का आग्रह किया।
उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए PNB के MD एवं CEO Shri Ashok Chandra ने कहा, ” DFS की पहल पर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के द्वारा व्यापक ‘Salary Account Package’ पेश किया जाना हर्ष का विषय है। इसे सरकारी कर्मचारियों को Banking सुविधा, वित्तीय सुरक्षा, Insurance संरक्षण और मूल्य वर्धित सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कैंप सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा साझेदारी में सुलभ और कर्मचारी-केंद्रित Banking समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
इसकी कुछ मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
व्यक्तिगत दुर्घटना Insurance और हवाई दुर्घटना कवर।
Term Life Insurance, Hospicash लाभ और नि:शुल्क सालाना स्वास्थ्य जांच एवं Tele-consultation के साथ Wellness Program।

