Monday, July 6, 2026 |
Home Breaking NewsPM Narendra Modi आज शाम करेंगे सभी मुख्यमंत्रियों से बात

PM Narendra Modi आज शाम करेंगे सभी मुख्यमंत्रियों से बात

मध्य पूर्व में चल रहे हालात पर करेंगे चर्चा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत आज शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। गौरतलब है कि मध्य पूर्व में चल रहा संकट गहराता जा रहा है। इस कारण पूरी दुनिया में पेट्रोल—डीजल व गैस की कमी पैदा हो रही है। हालांकि सरकार की ओर से परेशान न होने और स्थिति कंट्रोल में होने की बात कही गई है।

चुनाव वाले राज्य नहीं होंगे बातचीत में शामिल

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत सभी प्रयासों में आपसी तालमेल सुनिश्चित करना है। आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव वाले राज्यों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से बैठक कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

लोकसभा व राज्यसभा में कर चुके हैं PM बात

हाल ही में PM Modi ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के हालात पर लोकसभा और राज्यसभा में बात कर चुके हैं। सदन में PM Modi ने तेल-गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ जहाजों और भंडारण की मजबूती का रोडमैप पेश करते हुए राज्य सरकारों को जमाखोरी रोकने का निर्देश दिया था। साथ ही PM ने डायलॉग और डिप्लोमेसी से शांति स्थापित करने का संदेश दिया और देश में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा दिलाया था।



You may also like

Leave a Comment