प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत मंडपम में आयोजित Emerging Science and Technology Innovation Conclave (ESTIC) 2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने देश के रिसर्च और इनोवेशन सेक्टर को नई दिशा देने के लिए ₹1 लाख करोड़ रुपए के Research, Development and Innovation (RDI) Fund का लॉन्च किया।
इस फंड का उद्देश्य भारत में वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना और Private Sector में Innovation को बढ़ावा देना है।
पीएम मोदी ने कहा, “आज का कार्यक्रम विज्ञान पर केंद्रित है, लेकिन उससे पहले मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बात करना चाहता हूं। पूरे देश को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है।”
उन्होंने आगे कहा कि हाल में ISRO ने Indian Navy के GSAT-7R (CMS-03) कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है, जो भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रमाण है।
पीएम मोदी ने कहा, “साइंस में बदलाव की रफ्तार अब linear नहीं बल्कि exponential है। सरकार ने एक modern innovation ecosystem बनाने की दिशा में काम किया है। हमारा लक्ष्य ‘ease of doing research’ को बढ़ावा देना है, ताकि देश में इनोवेशन का माहौल तैयार हो सके।”
उन्होंने बताया कि RDI Fund का लाभ सिर्फ सरकारी संस्थानों को ही नहीं, बल्कि Private Companies, Startups और Academic Institutions को भी मिलेगा। इसके लिए सरकार ने financial rules और procurement policies में सुधार किए हैं ताकि रिसर्च और डेवलपमेंट को अधिक सहयोग मिल सके।
ESTIC 2025 Conclave का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के Nobel Laureates, Scientists, Innovators, Policy Makers, Industry Leaders और Academic Experts हिस्सा ले रहे हैं।
यह कार्यक्रम 11 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है —
- Advanced Materials & Manufacturing
- Artificial Intelligence
- Bio-Manufacturing
- Blue Economy
- Digital Communication
- Electronics & Semiconductor Manufacturing
- Emerging Agri-Tech
- Energy
- Environment & Climate
- Health & Medical Technology
- Quantum & Space Technology
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का लक्ष्य है कि “Innovation Bharat की Growth Engine बने” और RDI Fund इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

