बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने आज अपने न्यू फंड ऑफर पीजीआईएम इंडिया मल्टी कैप फंड के लॉन्च की घोषणा की है। यह लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह फंड निफ्टी 500 मल्टीकैप 50:25:25 टीआरआई के मुकाबले बेंचमार्क है। न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 22 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 5 सितंबर 2024 को बंद होगा।
पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट के सीईओ अजीत मेनन का कहना है कि इक्विटी बाजारों में निकट अवधि की अस्थिरता को देखते हुए, हमारे सामने एक सामान्य प्रश्न यह है कि आप बाजारों के बारे में क्या सोचते हैं” इसका जवाब देना कठिन है और इसका अनुमान किसी को भी नहीं है। हालांकि, दूसरा फॉलोअप प्रश्न यह है कि ‘आपको क्या लगता है कि हमें मौजूदा बाजार की परिस्थितियों में कहां निवेश करना चाहिए?’ हर निवेशक की विशिष्ट स्थिति और उसके लक्ष्य को देखते हुए एक भरोसेमंद सलाहकार द्वारा इसका सबसे अच्छा जवाब दिया जा सकता है। इसका एक आसान जवाब यह हो सकता है कि अनुशासित होकर हर तरह के मार्केट कैप में निवेश किया जाए। मल्टी कैप रणनीति निवेशकों को सभी मार्केट कैप के प्रति अपने एक्सपोजर में डाइवर्सिफिकेशन लाने के लिए एक अनुशासित तरीका देती है।
पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ विनय पहाडय़िा का कहना है कि हमारा मानना है कि यह अच्छी क्वालिटी और हाई ग्रोथ वाली कंपनियों के डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में निवेश करने का एक अच्छा समय है, क्योंकि पिछले कुछ साल में अपने आंतरिक मूल्यों में मजबूत ग्रोथ के बावजूद इनका प्रदर्शन काफी कम रहा है। हमने चुनाव परिणाम के बाद और बैंक ऑफ जापान की मॉनेटरी पॉलिसी में बदलाव के बाद पिछले कुछ महीनों में इस रणनीति के बेहतर प्रदर्शन के शुरुआती संकेत देखे हैं। यह स्कीम लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों यानी तीनों कैटेगरी में कम से कम 25त्न निवेश करेगी। जबकि आम तौर पर बाकी 0-25 प्रतिशत तीनों मार्केट कैप बकेट में से किसी एक या सभी में ग्राउंड-अप अवसरों में निवेश किया जाएगा। इस योजना में 25 प्रतिशत तक डेट में, 10 प्रतिशत तक REITs और InvITsमें और 20 प्रतिशत तक ओवरसीज ETF सहित फॉरेन सिक्योरिटीज में एक्सपोजर लेने का भी प्रावधान है। योजना के इक्विटी हिस्से का प्रबंधन विवेक शर्मा, आनंदा पद्मनाभन अंजेनेयन और उत्सव मेहता द्वारा किया जाएगा, जबकि डेट हिस्से का प्रबंधन पुनीत पाल द्वारा किया जाएगा।

