Tuesday, July 7, 2026 |
Home Corporate WorldPatanjali Foods Limited ने निवेशकों को किया मालामाल, 1 इक्विटी शेयर पर 2 बोनस शेयर का तोहफा

Patanjali Foods Limited ने निवेशकों को किया मालामाल, 1 इक्विटी शेयर पर 2 बोनस शेयर का तोहफा

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। इंदौर आधारित देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल द्वारा 2 रुपए फेसवैल्यू के 1 इक्विटी शेयर पर 2 रुपए फेसवैल्यू के 2 बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। कंपनी द्वारा 2/- रुपये प्रति फेसवैल्यू के 72,50,12,628 इक्विटी शेयर बोनस शेयर के रूप में जारी किए जाएंगे। बोनस इश्यू के बाद कंपनी की पेडअप शेयर पूंजी 2/- रुपये प्रति फेसवैल्यू के 108,75,18,942 इक्विटी शेयर के आधार कुल मिलाकर 217,50,37,884/- रुपए हो जाएगी। बोनस शेयर बोर्ड बैठक की तिथि से दो महीने के भीतर अर्थात 16 सितंबर, 2025 को या उससे पहले जारी कर दिए जाएंगे। बोनस की खबरों के चलते पिछलेे 5 दिनों में पतंजलि फूड्स लिमिटेड के शेयर में करीब 14 फीसदी की तेजी आ चुकी है और गुरुवार केे कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 2.55 फीसदी बढ़कर 1910 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।



You may also like

Leave a Comment