200

- भव्य एवं ऐतिहासिक होने जा रहा है योग दिवस कार्यक्रम : भाई राकेश ‘भारत
- कुरुक्षेत्र में गाँव-गाँव, घर-घर अभियान ने पकड़ी रफ्तार
- भीषण गर्मी में भी पतंजलि के कार्यकर्ताओं में भारी जोश
- योग से नशामुक्त, तनावमुक्त, रोगमुक्त स्वस्थ जीवन का संदेश
कुरुक्षेत्र : 14 जून, 2025। परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के दिशानिर्देशन तथा हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग, हरियाणा के तत्वाधान में आयोजित 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पतंजलि योगपीठ के जन-सम्पर्क कार्यों ने गति पकड़ ली है। कुरुक्षेत्र के लोगाें में उत्साह है कि स्वयं योगऋषि स्वामी रामदेव जी तथा प्रदेश के मुखिया नायब सिंह सैनी उन्हें योगासन व प्राणायाम सिखाने आ रहे हैं। उक्त उद्गार पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश कुमार ‘भारत’ ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही भव्य एवं ऐतिहासिक होने जा रहा है, जिसमें देश के सभी राज्यों से सभी साधक योग का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तारीख पास आती जा रही है कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता ही जा रहा है। भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं के जोश में कमी नहीं आ रही तथा वे गाँव-गाँव, घर-घर जाकर लोगों में योग के प्रति स्वीकार्यता बढ़ा रहे हैं। कार्यकर्ता लोगों को 21 जून को ब्रह्मसरोवर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु आमंत्रित कर रहे हैं। इस संदर्भ में इस्माईलाबाद के अग्रवाल धर्मशाला व इस्माईलाबाद के गांव खेड़ी शहीदां के ग्रामीण मंदिर में भाई राकेश ‘भारत’ ने प्रातःकाल योग कक्षा का संचालन भी किया।
कार्यकर्ता बैठक में श्री राकेश ने कहा कि हमें तहसील पिहोवा के 40 पॉइंट पर प्रचार कार्य आगामी 2 दिनों में पूरा करना है। इसका संज्ञान लेते हुए पिहोवा के गांव सरसा में स्वामी कौशल देव जी, पतंजलि युवा भारत पंजाब के राज्य प्रभारी सतगुरु जी, सुभाष सारसा जी ने योगाभ्यास कराया। इसके साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने पिहोवा के गांव लौटनी, गुरु नानक कॉलोनी, गीता मॉडल स्कूल आदि स्थानों पर योगाभ्यास कराया तथा इस ऐतिहासिक आयोजन का भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे नशामुक्त, तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र की तैयारी हेतु आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय के गृह क्षेत्र लाडवा की तैयारियां सबसे ज्यादा जोरों पर हैं। जिला सिरसा हरियाणा के प्रभारी श्री जय प्रकाश जी एवं सोशल मीडिया सह-प्रभारी मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने तहसील लाडवा के गांव खरकाली में योग कक्षा का संचालन कर स्थानीय निवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कुरुक्षेत्र हरियाणा में पहुंचने के लिए प्रेरित किया। लाडवा आर्य समाज मंदिर में पतंजलि योग समिति लाडवा के तत्वाधान में योग शिक्षक ओमप्रकाश मल्होत्रा व सुनील गर्ग द्वारा द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। फतेहाबाद के कार्यकर्ता भाई कमलजीत जी व भाई मदन गोपाल जी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र जिले गांव झांसा गांव योग कक्षा आयोजित की गई तथा घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। पतंजलि योग समिति के जिला सिरसा प्रभारी जय प्रकाश जी व हरियाणा सोशल मीडिया सह-राज्य प्रभारी व मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने गांव खरकाली, तहसील लाडवा में योग कक्षा संचालित की, योग जागरण रैली व जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित किया।
कुरूक्षेत्र द्रोणाचार्य स्टेडियम में माननीय पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, उपायुक्त श्री मती नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल सहित सभी अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। जिला पतंजलि किसान समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने जनपद आगरा आवंटित क्षेत्र में सुरमी तहसील पेहवा जनपद, कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।
यमुना नगर, युवा भारत के जिला प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्रा व अनुप सिंह जी ने शाहाबाद रोड क्षेत्र में शॉप-टू-शॉप प्रचार अभियान प्रभावी रूप से सम्पन्न किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थानीय दुकानदारों, नागरिकों, युवाओं, वरिष्ठजनों एवं महिलाओं को कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं, नि:शुल्क पंजीकरण व्यवस्था, योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र वितरण, तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें सुंदर लाल सैनी जी सतीश शर्मा जी, कंबोज जी आदि ने पूर्ण सहयोग किया।
शाहबाद के भगवानपुर गांव में विजय पाल सिंह व सूरज जी ने योग कक्षा का आयोजन किया। जयप्रकाश आर्य ने सैक्टर-7, कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की की सफलता हेतु प्रचार किया। सलपानी खुर्द में 81 वर्षीय सरदार इन्द्र सिंह जी ने जनसंपर्क कर योग के लाभों काे उजागर किया। पलवल की बहन कुमरबती ने सरसा गांव में घर-घर जाकर प्रचार किया। पलाराम जी एवं आचार्य हरिओम जी ने पूरी टीम के साथ किया पांच गांव डोर-टू-डोर संपर्क किया। उत्तर प्रदेश से आए राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश जी एवं जिला कैथल के पतंजलि प्रभारी ओम जी आचार्य हरिओम ने प्रजापति धर्मशाला कुरुक्षेत्र में बच्चों को योग और प्राणायाम के महत्व को बताया।
शांति कुंज, गांव सहरसा (तहसील-पेहवा), खंड लाडवा, ग्राम सलारपुर, गांव लूखी (झांसा प्रखंड), गांव भैणी, गांव बरगट शाहपुर, गांव जलालउद्दीन, गांव रुड़की, गांव बरान, गांव ब्राह्मन, पृथूदत पार्क पहेवा, गांव किशनगढ़ (शाहबाद), कालवा खंड, गांव बराड़ा, तिकोना पार्क पलवल, सैक्टर 8 कुरुक्षेत्र, आज देवीलाल पार्क कुरुक्षेत्र में पतंजलि के संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क कर योग दिवस हेतु आमंत्रित किया।
हरियाणा राज्य संवाद प्रभारी बहन प्रेमलता चिकारा के नेतृत्व में फरीदाबाद टीम से बहन संध्या जी, प्रेमलता जी, सुप्रभा जी, मुकेश लता जी, मिथलेश जी, कुसुम लता जी, उर्मिला जी ने शाहाबाद तहसील स्थित बैकुंठ पूरी हनुमान मंदिर में बहनों और भाइयों की कक्षा में योग प्रोटोकॉल कराया। साथ ही बहन चिकारा व उनकी टीम ने शाहाबाद मारकण्डा तहसील में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बैंक साइड बाजार की सभी दुकानों और घरों में सबको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्रह्मसरोवर में आने के लिए सभी को निमंत्रण दिया। पेहोवा में बहन किरण जी, रेणू जी, मनोरमा जी, कृष्णा जी आदि ने योगाभ्यास कराया व प्रचार-प्रसार किया।
साध्वी देववाणी जी, साध्वी देवगरिमा जी ने थनेसर के शान्तिनगर में योग कक्षा का संचालन कर माताओं-बहनों को योगाभ्यास कराया। महिला राज्य प्रभारी प.यो.स. बहन अमर जी, बहन राज पंवार जी, डॉ. सुमन कृष्णा प्रजापति जी तथा डॉ. निरूपमा जी ने सुशान्त सिटी, जिन्दल ग्लोबल सिटी, कल्याण नगर में माताओं-बहनों को योगाभ्यास कराया व योग दिवस हेतु आमंत्रित किया।
हरियाणा की महिला पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी अमर रवीश जी, राज्य सोशल मीडिया प्रभारी प्रो. निरूपमा भट्टी जी, कुरुक्षेत्र की जिला प्रभारी बहन मंजू नरवाल जी, पतंजलि योग समिति के युवा प्रभारी अनिल गुप्ता जी, मीडिया प्रभारी विकास भटनागर जी, शहरी प्रभारी अनिल राणा जी, तहसील प्रभारी अजय पोपली जी, पतंजलि परिवार हिसार के आजीवन सदस्य जोगिंदर दलाल जी, अलीगढ उ.प्र.पश्चिम से जयप्रकाश आर्य, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कुलवंत सिंह आदि ने प्रचार कार्य में पूर्ण सहयोग किया।

