Sunday, February 1, 2026 |
Home » निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जोधपुर। सुरेश राठी ग्रुप और निरूपा पटवा अध्यक्ष, जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड और वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। मुख्य वक्ता धर्मेंद्र डांग, सुंदरम म्यूचुअल फंड, दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुख ने म्यूचुअल फंड के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने निवेशकों को म्यूचुअल फंड के लाभ, जोखिम और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।


सुरेश राठी ग्रुप के मार्केटिंग प्रमुख दीपक सारडा ने ऑनलाइन म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने सुरेश राठी गुप के एमएफ ऐप के माध्यम से निवेश की सुविधा और इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया। बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख सागर दायमा ने कंपनी के सभी उत्पादों और सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने निवेशकों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में समझाया।

राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता के तहत विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त एसपी सुनील के. पंवार ने भी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण संबंधी टिप्स दिए और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरुपा पटवा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



You may also like

Leave a Comment