बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली ग्रीनसेल मोबिलिटी की भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सर्विस NueGoने महिलाओं की सेहत और स्वच्छता के लिए तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी Sirona के साथ साझेदारी की है।
इस साझेदारी का मकसद महिलाओं को बस में सफर के दौरान ज्यादा सुविधा और आराम देना है। बस में महिला यात्रियों को फेमकेयर किट्स उपलब्ध कराई जाएंगी। इन किट्स में पीबडी स्टैंड एंड पी डिवाइस और 100 प्रतिशत रैश-फ्री सैनिटरी पैड्स शामिल होंगे। ये किट्स सफर में महिलाओं को आरामदायक और सुरक्षित अनुभव देने के लिए डिजाइन की गई हैं। न्यूगो बसों में सफर करने वाली सभी महिला यात्रियों को ये किट आसानी से मिल सकेगी।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के लंबे सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाना, पीरियड्स के दौरान स्वच्छता की जरूरत को पूरा करना, मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक रूढय़िों को तोडऩा और झिझक को दूर करना है। इस पहल को और खास बनाने के लिए 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेंगलुरु में न्यूगो बसों में सफर करने वाली सभी महिला यात्रियों को मुफ्त हाइजीन किट्स दी जाएंगी। इससे महिलाओं की स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाने की ब्रैंड की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।
Greencell Mobility मोबिलिटी के सीईओ और एमडी देवेंद्र चावला ने कहा कि न्यूगो में हम बस में सफर करने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा, आराम और सम्मान प्रदान करना चाहते हैं। हम महिलाओं के लिए बस के हर सफर को चिंतामुक्त और आरामदायक बनाना चाहते हैं। सिरोना के साथ हमारी साझेदारी महिलाओं की यात्रा से जुड़ी जरूरी, लेकिन अक्सर नजरअंदाज किये जाने वाले हाइजीन प्रोडक्ट्स की उपलब्धता की जरूरत को पूरा करती है। न्यूगो बसों में महिलाओं को फेमकेयर किट्स देने की शुरुआत करने का मकसद महिलाओं को केवल स्वच्छता उत्पाद देना ही नहीं है, बल्कि मासिक धर्म जैसे विषय पर सामान्य बातचीत करने का माहौल बनाना है। हमारे समाज में आज भी पीरियड्स से जुड़ी बातें छिपाकर की जाती हैं। इस पहल से सामाजिक रूढिय़ों को तोडऩे में मदद मिलेगी। हमारा उद्देश्य देश की सभी महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देने की प्रतिबद्धता को निभाना है।
सिरोना हाईजीन के को-फाउंडर दीप बजाज ने कहा, कि सिरोना महिला स्वच्छता से जुड़ी सामाजिक रूढय़िों को तोडऩे और महिलाओं को जरूरी प्रॉडक्ट्स प्रदान करने में हमेशा आगे रहा है। सिरोना ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं, जिसमें पीबडी, मेंस्ट्रुअल कप, सैनिटरी पैड और पीरियड पेन रिलीफ पैच शामिल हैं। न्यूगो के साथ साझेदारी ने हमें बस से सफर करने वाली महिलाओं तक अपने इस मिशन को आगे बढ़ाने की इजाजत दी है। इससे हम यह सुनिश्चित करते हैं कि बस में सफर के समय महिलाओं को वह आराम और आत्मविश्वास मिले, जिसकी वह हकदार हैं। हम मिलकर भारत में महिलाओं के सफर को ज्यादा सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक बना रहे हैं।
NueGo ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और आराम के लिए आगे बढक़र सक्रिय कदम उठाए हैं। न्यूगो ने महिलाओं की सुविधा के लिए इंडस्ट्री में पहली बार कई खास पहल की हैं। इन बसों में महिलाओं के लिए सुरक्षित पिंक सीट रिजर्व रखी गई है। बस की लाइव लोकेशन को देखने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था है। बस में सफर के दौरान महिलाएं 24&7 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1800 267 3366 पर कॉल कर सकती हैं। ड्राइवर की फिटनेस की जांच के लिए ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाता है। हर बस में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाती है। न्यूगो ने सुरक्षित इंटरसिटी बस यात्रा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। न्यूगो ने भारत की पहली ऑल-वुमन इंटरसिटी बस सर्विस शुरू करके इतिहास भी रचा है। इस बस में यात्रियों के साथ ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं होती हैं। इन सभी कदमों ने लाखों महिला यात्रियों का भरोसा जीता है। न्यूगो सुरक्षित और विश्वसनीय सफर के लिए महिलाओं की पहली पसंद बन गया है। महिला दिवस पर, न्यूगो और सिरोना साथ मिलकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे दोनों कंपनियां महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी भलाई के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

