Thursday, July 23, 2026 |
Home Banking and InsuranceIPO से पहले NSE में रिटेल निवेशकों की संख्या बढक़र 1.46 लाख हुई

IPO से पहले NSE में रिटेल निवेशकों की संख्या बढक़र 1.46 लाख हुई

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/नई दिल्ली/आईएएनएस IPO से पहले अनलिस्टेड मार्केट में National Stock Exchange (NSE) के शेयरों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है, जिससे कंपनी में रिटेल निवेशकों की संख्या बढक़र 1.46 लाख हो गई है, जो कि किसी अन्य अनलिस्टेड कंपनी की अपेक्षा काफी अधिक है। एनएसई के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को लेकर चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं और जल्द ही इसका पब्लिक इश्यू आने की संभावना है। बड़ी बात यह है कि एक्सचेंज के शेयरों की कीमतों में बड़ी वृद्धि के बावजूद खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। इन 1.46 लाख निवेशकों के पास मौजूद एनएसई के शेयरों का मूल्य 2 लाख रुपए से कम है। पिछली तिमाही यह आंकड़ा 33,896 रिटेल निवेशकों का था, जो कि चार गुना की वृद्धि को दर्शाता है।
NSE की वेबसाइट के मुताबिक, वर्तमान में 343 निवेशकों के पास ही 2 लाख रुपए से अधिक मूल्य के शेयर है। पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 354 था। एनएसई के 2 लाख रुपए से ज्यादा शेयर रखने वाले निवेशकों के पास अब कुल शेयर आपूर्ति का 11.81 प्रतिशत हिस्सा है। यह प्रतिशत पिछली तिमाही के 9.89 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, जिन निवेशकों के पास 2 लाख रुपए से कम मूल्य के शेयर थे, उनकी कुल हिस्सेदारी में मामूली गिरावट देखी गई और यह 9.84 प्रतिशत (23.86 करोड़ शेयर) से घटकर 9.52 प्रतिशत (23.56 करोड़ शेयर) हो गई। रिटेल निवेशकों की अधिक भागीदारी में इस उछाल ने एनएसई के समग्र निवेशक आधार का तेजी से विस्तार किया है। रिटेल निवेशकों की अधिक मांग के कारण, NSE के गैर-सूचीबद्ध शेयर की कीमत 36 प्रतिशत से अधिक बढक़र 2,225 रुपए प्रति शेयर हो गई, जो कि अप्रैल 2025 में 1,650 रुपए थी। अनलिस्टेड मार्केट में वर्तमान शेयर मूल्य पर एनएसई का पूंजीकरण 5.7 लाख करोड़ है। अगर कंपनी सूचीबद्ध होती, तो इसका बाजार मूल्यांकन निफ्टी 50 में 8वें या 9वें स्थान पर होता।

 



You may also like

Leave a Comment