Thursday, July 16, 2026 |
Home Automobileनई Nissan Magnite के लिए बढ़ी मांग के दम पर निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर में 5570 कारों की बिक्री की

नई Nissan Magnite के लिए बढ़ी मांग के दम पर निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर में 5570 कारों की बिक्री की

Nissan Motor India sells 5570 cars in October on the back of strong demand for the new Nissan Magnite

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम, 6 नवंबर 2024: इस त्योहारी सीजन में निसान मोटर इंडिया को नई निसान मैग्नाइट के लिए जबर्दस्त मांग देखने को मिली है। त्योहारी सीजन में खरीद के दम पर कंपनी ने अक्टूबर, 2024 में होलसेल मार्केट में कुल 5570 कारों की बिक्री की।

Nissan Motor India sells 5570 cars in October on the back of strong demand for the new Nissan Magniteपिछले महीने हुई कुल बिक्रीके अंतर्गत निर्यात बाजार में 2449 कारें और घरेलू होलसेल में 3121 कारें बेची गईं। यह शानदार प्रदर्शन तेजी से बदलते बाजार में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने और ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान देने की निसान की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘इस त्योहारी सीजन में नई निसान मैग्नाइट को लेकर दिखी शानदार प्रतिक्रिया के लिए हम अपने मूल्यवान ग्राहकों का धन्यवाद करना चाहते हैं। यह देखना सच में प्रेरणादायक है कि कैसे अपने ग्राहकों से मजबूती से जुड़ते हुए मैग्नाइट ने बाजार में नया उत्साह भरा है। हम गुणवत्ता, इनोवेशन और कार ऑनरशिप का सुगम अनुभव देने पर फोकस कर रहे हैं। इस त्योहारी सीजन ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में नए उत्साह का संचार किया है और हम आगामी महीनों में भी यह सकारात्मक दौर बने रहने को लेकर उत्साहित हैं।’



You may also like

Leave a Comment