Wednesday, July 1, 2026 |
Home EducationJEE Advanced 2025 में Narayana Jaipur के भव्य सिटी टॉपर

JEE Advanced 2025 में Narayana Jaipur के भव्य सिटी टॉपर

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर 2 जून को घोषित JEE Advanced 2025 के परिणाम में Narayana Jaipur क्लासरूम कोर्स के भव्य जेठनंदनी All India Rank 46 के साथ जयपुर के सिटी टॉपर बने हैं। जयपुर के लिए यह खुशी का पल है, क्योंकि शहर से JEE Advanced में टॉप 50 में आखिरी बार रैंक 2021 में आई थी और जयपुर का टॉप 50 रैंक का इंतजार अब 4 साल बाद खत्म हो गया है। नारायण जयपुर के तीन छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 250 में जगह बनाई, जिनमें भव्य के अलावा आयुष सिंघल AIR 134 और दिव्यांश अग्रवाल AIR 249 हैं।
नारायणा शैक्षणिक संस्थान के मुख्य शैक्षणिक अधिकारी आशीष अरोड़ा ने कहा कि वर्ष 2024-25 शहर में नारायण जयपुर का पहला वर्ष था और संस्थान से सीमित संख्या में विद्यार्थी JEE Advanced 2025 में अपीयर हुए, लेकिन नारायण की उच्च परिणाम देने वाले एकेडेमिक सिस्टम के कारण विद्यार्थी शहर से अग्रणी रैंक हासिल करने में सक्षम हुए भव्य ने कहा कि वह आशीष अरोड़ा सर और फैकल्टी टीम के मार्गदर्शन में नारायण जयपुर की उच्च प्रबंधित शैक्षणिक प्रणाली के कारण ही जयपुर में अपने सभी प्रतिस्पर्धियों को हराने में सक्षम हुए।



You may also like

Leave a Comment