Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceMutual Fund Industry ने 16 वर्षों में AUM में भारी वृद्धि दर्ज की : AMFI रिपोर्ट

Mutual Fund Industry ने 16 वर्षों में AUM में भारी वृद्धि दर्ज की : AMFI रिपोर्ट

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ नई दिल्ली/आईएएनएस  Mutual Fund Industry ने प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (AUM) में शानदार वृद्धि दर्ज की है, जो मई 2008 में 5.89 लाख करोड़ रुपये से बढक़र मार्च 2024 में 53.4 लाख करोड़ रुपये तक हो गई। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) और क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय घरेलू बचत में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि वित्त वर्ष 2021 में 7.6 प्रतिशत से वित्त वर्ष 2023 में 8.4 प्रतिशत तक हो गई है। यह वृद्धि इंडस्ट्री की बढ़ती महत्ता और निवेशकों द्वारा इसमें रखे गए विश्वास का प्रमाण है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने भारतीय परिवारों और निवेशकों को देश की विकास कहानी का हिस्सा बनने के लिए सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे वेल्थ क्रिएशन और फाइनेंशियल इंक्लूजन के लिए एक मंच उपलब्ध हुआ है। शेयर बाजार में जारी अस्थिरता के बावजूद जनवरी में सभी ओपन-एंडेड स्कीम के लिए एयूएम 0.49 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 66.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। AMFI की रिपोर्ट के अनुसार, Mutual Fund  ने निवेशकों के लिए मामूली निवेश के साथ भी अनुभवी पेशेवरों द्वारा मैनेज किए जाने वाले डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो से लाभ उठाना संभव बना दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडस्ट्री ने डिजिटल लेनदेन में शानदार वृद्धि देखी है, वित्त वर्ष 2024 में सभी Mutual Fund खरीद का लगभग 90 प्रतिशत डिजिटल चैनलों के माध्यम से किया गया है। नियामक, सेबी ने म्यूचुअल फंड लैंडस्केप की इंटीग्रिटी और स्टेबिलिटी को बनाए रखने में भूमिका निभाई है। AMFI के अध्यक्ष नवनीत मुनोत के अनुसार, नियामक ढांचे ने न केवल निवेशकों की सुरक्षा में मदद की है, बल्कि फंड प्रबंधकों को जवाबदेही और परिचालन के उच्च मानकों का पालन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा, कि सेबी ने निवेश साधनों के रूप में म्यूचुअल फंड की विश्वसनीयता को मजबूत किया है, जिससे यह सेवानिवृत्ति, आवास, बच्चों की शिक्षा और लंबे समय के लिए वेल्थ क्रिएशन जैसे जीवन लक्ष्यों की योजना बनाने वाले निवेशकों के लिए पसंदीदा विकल्प बन गए हैं।



You may also like

Leave a Comment