नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025: मोटोरोला, मोबाइल टेक्नोलॉजी में दुनिया का बड़ा नाम और भारत का प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड^, ने आज moto g86 POWER लॉन्च किया। यह जी-सीरीज का एक शानदार फोन है, जिसमें 20,000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स दिये गये हैं। इसमें 6.67 इंच 1.5K pOLED सुपर HD फ्लैट डिस्प्ले है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा चमकदार (4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ) है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी है, जो स्क्रीन को मजबूत और स्मूथ बनाता है। फोन में मोटो एआई के साथ सेगमेंट का अग्रणी 50MP OIS सोनी LYTIA™ 600 कैमरा आता है और सभी लेंस से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो विजन लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा भी इसमें मौजूद है। 6720mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह 2 दिन से ज्यादा चलती है। मोटो g86 पावर IP68 + IP69 अंडरवाटर प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरैबिलिटी के साथ अपनी श्रेणी में सबसे मजबूत फोन है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर की वजह से यह फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बहुत तेज है। यह 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के वैरिएंट में आता है और इसकी कीमत सिर्फ 16,999* रुपये है।
moto g86 POWER अपने सेगमेंट में सबसे चमकदार 1.5K pOLED सुपर एचडी फ्लैट डिस्प्ले के साथ नया मानक स्थापित करता है। यह एक शानदार व्यूईंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। उद्योग में अग्रणी 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ, स्क्रीन खराब रौशनी में भी अच्छे से दिखती है।
6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले में डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी है, जो जीवंत और वास्तविक रंग प्रदान करता है। इसमें 10-बिट कलर डेप्थ और 100% DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट दिया गया है, जो सिनेमैटिक विजुअल्स का अनुभव देते हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट अल्ट्रा-स्मूथ स्क्रॉलिंग, आसानी से ऐप स्विच करना और रिस्पॉन्सिव गेमिंग सुनिश्चित करता है। स्मार्ट वाटर टच 2.0 के साथ, डिस्प्ले गीले हाथों से या पानी की छींटों के बीच भी बिना किसी रुकावट के काम करता है। SGS आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी लंबे समय तक उपयोग के दौरान आपकी आंखों की सुरक्षा करती है। इसके अतिरिक्त, स्क्रीन को गोरिल्ला® ग्लास 7i द्वारा संरक्षित किया गया है, जो इसे खरोंच और झटकों से बचाती है।
शानदार ऑडियो अनुभव के लिए, फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो डॉल्बी एटमॉस®, हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो, और मोटो स्पेशियल साउंड के साथ दमदार, स्पष्ट एवं मल्टीडाइमेंशनल साउंड प्रदान करते हैं।
moto g86 POWER अपने 50MP OIS Sony LYTIA 600 कैमरा के साथ मोबाइल फोटोग्राफी को नया आयाम देता है, इससे हर स्थिति में तेज, स्पष्ट और स्थिर तस्वीरें मिलती हैं। यह अपने सेगमेंट का एकमात्र फोन है जो सभी लेंस से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है, और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) फीचर वीडियो को हिलने-डुलने से बचाता है। मोटो एआई की मदद से कैमरा सिस्टम में स्मार्ट फीचर्स जैसे एआई फोटो एन्हांसमेंट, एआई सुपर जूम, एआई ऑटो स्माइल कैप्चर और टिल्ट शिफ्ट मोड शामिल हैं, जो क्रिएटिव को आसान बनाते हैं। इसका कैमरा सेटअप कई काम का है — इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो विजन लेंस है, जो सामान्य से चार गुना ज्यादा चौड़ा सीन कैप्चर करता है और मैक्रो मोड से आप चीजों को चार गुना ज्यादा करीब से साफ देख सकते हैं। 3-इन-1 एम्बिएंट सेंसर रियल-टाइम में कलर, क्लैरिटी और लाइटिंग को बेहतर बनाता है, जिससे तस्वीरें बिल्कुल नैचुरल और बैलेंस्ड आती हैं।
फ्रंट कैमरे की बात करें तो moto g86 POWER में 32MP का शानदार सेल्फी कैमरा है, जो क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी और फोटो बूथ मोड के साथ रिच और डिटेल्ड सेल्फी लेता है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है। गूगल फोटोज से जुड़े होने के कारण इसमें मैजिक इरेज़र से फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाना, फोटो अनब्लर से फोटो शार्प करना और जेनरेटिव एआई वाले मैजिक एडिटर से फोटो को आसानी से बदलना भी संभव है।
moto g86 POWER में मोटो जी सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी 6720mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 53 घंटे तक चलती है और 2 दिन से ज्यादा का बैकअप देती है। इसके साथ 33W टर्बोपावर™ फास्ट चार्जर मिलता है, जो सिर्फ 30 मिनट में पूरे दिन की बैटरी चार्ज कर देता है।
moto g86 POWER अपने सेगमेंट का सबसे डृयूरेबल स्मार्टफोन है, जिसने 16 MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड टेस्ट पास किए हैं। इसमें IP68 + IP69 अंडरवाटर और डस्टप्रूफ सुरक्षा है, जो 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक टिक सकता है। यह फोन इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह गिरने, -30°C से 60°C तक के तापमान, 95% तक नमी, झटकों, कंपन, रेत और धूल जैसी मुश्किल परिस्थितियों को भी आसानी से झेल सके। यही वजह है कि यह हर स्थिति में भरोसेमंद साथ देता है।
moto g86 POWER में सेगमेंट का सबसे दमदार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है, जो आधुनिक 4nm चिपसेट पर बना है और 725K तक का AnTuTu स्कोर देता है। यह फोन शानदार फोटोग्राफी और हैवी गेमिंग के लिए बेहतरीन प्रदर्शन देता है, साथ ही बैटरी भी लंबे समय तक चलती है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे रैम बूस्ट 3.0 के जरिए 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। इंटरनेट की तेज और भरोसेमंद कनेक्टिविटी के लिए moto g86 POWER 11 5G बैंड, VoNR, 4-कैरियर एग्रीगेशन और Wi-Fi 6 को सपोर्ट करता है, जिससे स्ट्रीमिंग और डाउनलोड बहुत तेजी से होते हैं।
लॉन्च के मौके पर, श्री टी.एम. नरसिम्हन, मैनेजिंग डायरेक्टर, मोबाइल बिजनेस ग्रुप- भारत ने कहा, “moto g86 POWER ने एक बार फिर 20,000 रुपये से कम कीमत में शानदार फीचर्स पेश किये हैं, जैसे कि इसमें बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी दी गई है और यह बेहद ड्यूरेबल भी है। यह फोन आज के ग्राहकों की लगातार बदल रही जरूरतों को पूरा करता है। मोटोरोला में हमारा लक्ष्य है कि सभी को नई तकनीक आसानी से मिले, और moto g86 POWER कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स देने की हमारी प्रतिबद्धता का एक शानदार उदाहरण है।”
moto g86 POWER में अल्ट्रा-प्रीमियम वेगन लेदर डिज़ाइन दी गई है, जिसमें कैमरा हाउसिंग खूबसूरती से फिट है, जो पकड़ने में स्टाइलिश और आरामदायक है। 6720mAh की बड़ी बैटरी के बावजूद इसका वजन सिर्फ 198 ग्राम है और पतला डिज़ाइन इसे अपनी कैटेगरी में सबसे स्टाइलिश बनाता है। यह फोन तीन खूबसूरत पैनटोन-क्यूरेटेड कलर्स – गोल्डन साइप्रस, कॉस्मिक स्काई, और स्पेलबाउंड में आता है, जिनमें वेगन लेदर की फिनिश फिंगरप्रिंट्स से बचाती है और ग्रिप को बेहतर बनाती है।
moto g86 POWER में स्मार्ट कनेक्ट 2.0 है, जो टीवी या पीसी से वायरलेस कनेक्शन की सुविधा देता है, जिससे गेमिंग और वीडियो कॉल्स आसान हो जाते हैं और आपको एक शक्तिशाली सॉफ्टवेयर का अनुभव मिलता है। क्रॉस डिवाइस सर्व, स्वाइप टु शेयर और स्वाइप टु स्ट्रीम फीचर्स से कई डिवाइस पर आसानी से काम किया जा सकता है। मोटो सिक्योर 3.0 और थिंकशील्ड 3.0 से सुरक्षा को और मजबूत किया गया है, जबकि फैमिली स्पेसेस 3.0 मानसिक सुकून के लिए स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट और रिमोट सहायता की सुविधा देता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड हैलो UI पर चलता है और 1 साल के ओएस अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ स्मूथ और सुरक्षित अनुभव देता है।
उपलब्धता:
moto g86 POWER एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा और यह तीन शानदार पैनटोन™ क्यूरेटेड रंगों – गोल्डन साइप्रस, कॉस्मिक स्काई, और स्पेलबाउंड में उतारा जाएगा। सभी में अल्ट्रा-प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश है जो ग्रिप और स्टाइल दोनों को बढ़ाता है। स्मार्टफोन की बिक्री 6 अगस्त 2025 से दोपहर 12 बजे शुरू होगी, और यह फ्लिपकार्ट, Motorola.in और देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
लॉन्च कीमत:
8GB + 128GB: 17,999 रूपये
किफायती ऑफर:
1,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट
बैंक ऑफर – क्रेडिट कार्ड फुल स्वाइप पर 1,000 रुपये की छूट
बैंक ऑफर – क्रेडिट कार्ड EMI पर 1,500 रुपये की छूट (ग्राहक ब्याज आधारित)
नो कॉस्ट ईएमआई – बजाज फाइनेंस के साथ उपलब्ध (3 और 6 महीने की अवधि)
एक्सचेंज – उपलब्ध
बैंक: एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईडीएफसी बैंक
ऑफर के साथ प्रभावी कीमत :
8GB + 128GB: 16,999* रूपये

