कोटा | बिजनेस रेमेडीज | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट-यूजी 2026 के परिणामों में Motion Education के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के दो छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) की टॉप-100 सूची में स्थान बनाया, जबकि 102 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में जगह बनाई।
Motion Education के फाउंडर एवं सीईओ Nitin Vijay ने बताया कि शुक्रवार शाम तक प्राप्त परिणामों के अनुसार Satwik Patnaik ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 40 और Aditya Sharma ने एआईआर 76 हासिल की। इसके अलावा, संस्थान के 102 विद्यार्थियों ने देशभर की टॉप-5000 रैंक में स्थान बनाया।
90.12 प्रतिशत रहा Motion Education का क्वालिफाइंग रेशियो
Nitin Vijay ने बताया कि Motion Education अपने उच्च चयन प्रतिशत के लिए जाना जाता है। इस वर्ष 19,99,895 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी परीक्षा दी, जिनमें से 11,21,185 विद्यार्थियों ने परीक्षा क्वालिफाई की। इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाइंग रेशियो 56.06 प्रतिशत रहा।
वहीं, Motion Education के 5,023 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 4,526 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस प्रकार संस्थान का क्वालिफाइंग रेशियो 90.12 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।
उन्होंने बताया कि यदि टॉप-50,000 रैंक की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर केवल 2.5 प्रतिशत विद्यार्थी इस श्रेणी में पहुंचे, जबकि Motion Education के 9.7 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इसमें स्थान बनाया, जो राष्ट्रीय औसत से 3.8 गुना अधिक है।
सफलता का मनाया जश्न
परिणाम घोषित होने के बाद Gobariya Bawdi Circle, Indraprastha Industrial Area स्थित Motion Education के दर्श कैंपस में सफलता का जश्न मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ ने केक काटकर, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।
समारोह में चेयरमैन Surendra Vijay, डायरेक्टर Sushila Vijay, Dr. Swati Vijay, डिप्टी डायरेक्टर एवं नीट डिवीजन के प्रमुख Amit Verma सहित अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने चयनित विद्यार्थियों और टॉपर्स का सम्मान किया।
देश में 823 मेडिकल कॉलेजों में 1.36 लाख से अधिक एमबीबीएस सीटें
Nitin Vijay ने बताया कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में देशभर के 823 मेडिकल कॉलेजों (441 सरकारी और 382 निजी) में कुल 1,36,939 MBBS सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें 63,296 सरकारी और 73,643 निजी मेडिकल सीटें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 1,27,028 सीटें थीं, जबकि इस वर्ष 9,911 नई सीटों की वृद्धि की गई है। इनमें 7,800 सीटें निजी तथा 2,111 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई हैं।
एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश केवल स्वीकृत सीटों पर ही दिए जाएंगे। यदि अपील समिति या अन्य सक्षम प्राधिकरण कोई निर्णय लेता है, तो सीट मैट्रिक्स में संशोधन किया जा सकता है।
जल्द शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
नीट-यूजी 2026 का परिणाम जारी होने के बाद अब ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) और राज्य स्तरीय काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले ऑल इंडिया कोटा का पहला राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद राज्य स्तरीय काउंसलिंग का पहला चरण शुरू होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए एनएमसी और संबंधित राज्य सरकारों की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
उल्लेखनीय है कि नीट-यूजी 2026 की परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद परीक्षा का पुनः आयोजन 21 जून 2026 को किया गया, जिसके परिणाम अब घोषित किए गए हैं।

