बिजऩेस रेमेडीज/कोटा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई-मेन (BE-B.Tech) का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें Motion Education ने एक बार फिर फिर सफलता का परचम लहराया है। मोशन के 65.8 प्रतिशत स्टूडेंट्स जेईई-एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं। शनिवार को मोशन के द्रोणा-2 कैम्पस में इसका जमकर जश्न मनाया गया।
Motion Education के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि हमारे स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है और Motion विद्यार्थियों व अभिभावकों के भरोसे पर खरा उतरा है। इस साल Motion के 10 हजार 532 विद्यार्थियों ने जेईई मेन एग्जाम दिया था। इसमें से 6 हजार 930 का चयन JEE Advance के लिए हुआ है। इस प्रकार मोशन का सलेक्शन रेशियो 65.8 रहा। दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर पर सलेक्शन रशियो केवल 16.25 प्रतिशत रहा है। टॉप 100 में मोशन के 4 विद्यार्थियों ने जगह बनाई हैं। इनमें लक्ष्य ने रैंक 40, अर्णव निगम ने 56, ज्ञान प्रकाश ने 58 और हेत सचिन सेठ ने 63 वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा दो सौ में से 7,पांच सौ में से 17 और एक हजार में से 38 विद्यार्थी मोशन के आए हैं।
आतिशबाजी कर मनाया जश्न : शानदार परिणाम की खुशी में शनिवार को Motion के द्रोणा-2 कैम्पस में आतिशबाजी कर सफलता का जश्न मनाया गया। जॉइंट डायरेक्टर और JEE डिवीजन के हेड रामरतन द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव और अन्य सीनियर फेकल्टी ने चयनित विद्यार्थियों और टॉपर्स का अभिनंदन किया।
18 मई को होगी जेईई एडवांस : JEE Advance परीक्षा का आयोजन IIT kanpur की ओर से 18 मई को किया जाएगा। इस बार जनरल कैटेगरी का कटऑफ 100- 93.1023262 रहा है। इसमें कुल 97321 कैंडिडेट क्वालिफाई हुए हैं। 2024 में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 100-93.2362181 था।

