Monday, June 29, 2026 |
Home EducationMotion Education के स्टूडेंट्स को एयर स्ट्राइक पर बचाव के टिप्स व रेस्क्यू का डेमो दिया

Motion Education के स्टूडेंट्स को एयर स्ट्राइक पर बचाव के टिप्स व रेस्क्यू का डेमो दिया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/कोटा  स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फण्ड (SDRF) के वॉलेंटियर्स ने शनिवार को Motion Education के द्रोणा-2 कैम्पस में बताया कि एयर स्ट्राइक होने पर खुद को कैसे बचाएं। ब्लेक आउट की स्थति में क्या करें, क्या न करें। टीम ने विद्यार्थियों व स्टाफ को जंग की स्थिति में आत्मरक्षा और सुरक्षा के उपाय बताए और एक दूसरे की मदद का डेमो दिया।
SDRF की कम्पनी कमांडर एकता हाडा ने बताया कि हमारा शहर कोटा, पाकिस्तानी सीमा से बहुत दूर है। यहां जंग का सीधा असर नहीं है फिर भी जागरूकता जरूरी है। इसके मद्देनजर विद्यार्थियों को बताया गया कि हमले की स्थिति में डरें नहीं। इसकी जगह खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित करें। उन्हें बताया कि घायलों को कैसे प्राथमिक उपचार दें व सुरक्षित जगह ले जाएं। SDRF टीम ने बताया कि 30 सेकंड तक सायरन बजता है तो मतलब है कि हमला होने वाला है या हो चुका है। 30 सेकंड के बाद लगातार सायरन बजता है तो मतलब है कि अब माहौल सुरक्षित है। इसलिए पहला सायरन बजते ही सतर्क हो जाएं। खिडक़ी के पास न रहें। खुद को दीवार के पीछे कवर कर लें। जो संसाधन मौजूद हैं, उनकी मदद से अपनी सुरक्षा पुख्ता करें। कुर्सी, टेबल, पलंग की आड़ से भी बचाव होगा। बचाव के लिए मुंह में दांतों के बीच रुमाल डालकर कानों को ठीक से बंद करके पेट के बल कोहनी के सहारे लेट जाएं। इससे बम गिरने पर होने वाले धमाके और कंपन से जीभ नहीं कटेगी। कान बंद होने की वजह से कान का पर्दा नहीं फटेगा। टीम ने बताया कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए रूम के कोने में रहना चाहिए। बिल्डिंग से नीच जाने के लिए सीढिय़ों का इस्तेमाल करें।
Motion Education ज्वाइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि किसी इमारत पर एयर स्ट्राइक हो व लोग भीतर फंसे हो तो उन्हें साधारण रस्सी के जरिए कैसे बाहर निकालें। विद्यार्थियों को आग और बाढ़ से बचाव के बारे में भी बताया। विद्यार्थी अरुणेश ने बताया कि पहली बार ऐसा डेमो देखा और ऐसी जानकारी देखने, सुनने को मिली।



You may also like

Leave a Comment