बिजऩेस रेमेडीज/लक्ष्मणगढ़
लक्ष्मणगढ़ स्थ्ति मोदी विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार कोको विश्वविद्यालय प्रांगण में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें शहर के मुख्य इलेक्ट्रोनिक और प्रिन्ट मीडिया के प्रत्रकारों से विश्वविद्यालय ने शुरू होने वाले नये सत्र से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
गौरतलब है कि विष्वविद्यालय का 265 एकड़ का विशाल कैम्पस शिक्षा द्वारा नारी सशक्तिकरण के अभियान को सतत् आगे बढ़ा रही है। इस प्रेस कांफ्रेंस में मोदी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. विनोद पुरोहित, डीन एकेडमिक्स डा. अनिल सिरोलिया, जीएम एडमिशन रामाकृष्ण सरस्वती वेंकट, डीजीएम एडमिशन प्रबीण झा, पीआरओ राजीव सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नये सत्र के छात्राओं के अभिसंस्करण कार्यक्रम (शुभारम्भ) की जानकारी साझा की गयी। गौरतलब है कि नये सत्र में प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी पुरे देश के अलग अलग हिस्से की छात्राओं ने विभिन्न कोर्सेंज में दाखिला लिया है। शुभारम्भ कायक्रम के तहत नये छात्राओं को विश्विविद्यालय के साथ विषय सहित सभी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही छात्राओं के सर्वांगिण विकास हेतु मोदी विश्वविद्यालय के रोडमैप की भी जानकारी से प्रेस को रूबरू करवाया जाएगा। मोदी विश्वविद्यालय द्वारा नयी शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के साथ प्लेसमेंट एवं इंर्टनशिप से संबधित जानकारी से भी मीडिया को अवगत कराया जाएगा। छात्राओं को एक ही स्थान पर शिक्षा के सभी अवसर प्रदान करने हेतू विषेश रूप से शुरू किये गये मस्ट एकेडमी ऑफ सिविल सर्विस कार्यक्रम पर भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।
गौरतलब है कि मोदी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइसेंस, स्कूल ऑफ इंजिनयरिंग, स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ डिजाइन एवं स्कूल ऑफ बिजनेस में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ पीएचडी के भी कोर्स कराये जाते हैं। विश्वविद्यालय में कई स्किल बेस्ड कोर्सेस मसलन डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, फॅारेनसिक साइंस, फिजयोथेरेपी, फूड एंड न्यूट्रीशयन, बॉयोमेडिकल एवं न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे सरीखे कोर्स जो कि पूर्णत: कौशल आधारित है और छात्राओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाता हैं। छात्राओं को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र से डी फार्मा कोर्स की भी शुरूआत की।
सभी वर्गों को शिक्षा का समान अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने ऑनलाईन माध्यम की भी शुरूआत की है जिसके अर्न्तगत बीए, बीकॉम, एम कॉम के साथ ही एमबीए और एमसीए जैसे विभिन्न र्कोसेस करवाए जाएगें। इस माध्यम में छात्राओं के साथ छात्र भी दाखिला ले सकते हैं। आरएएस, पीसीएस एवं आइएएस जैसे परिक्षाओं के तैयारी के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में ही छात्राओं को विशेष सुविघा प्रदान कर रही है और इसके लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान समकल्प, नई दिल्ली से अनुबंध किया गया है ताकि छात्राओं को स्नातक के दौरान ही तैयारी का बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। मोदी विश्वविद्यालय के कैरियर डेवलपमेंट सेल द्वारा छात्राओं को इंर्टनशिप एवं प्लेसमेंट का भी अवसर प्रदान करती है। विभिन्न संकाय की छात्राओं को उनकी दक्षता के अनुसार देश विदेश की नामी गिरामी कम्पनियों में कार्य करने का अवसर मिलता है।

