जयपुर। मुंबई आधारित मेटा इन्फोटेक लिमिटेड विभिन्न उद्योगों को साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कुछ बकाया उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान, यूनिट नंबर 911, 9वीं मंजिल, मिंट सहार, अंधेरी-कुर्ला रोड, अंधेरी पूर्व, मुंबई में नए कार्यालय परिसर की स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, यूनिट नंबर 118 और 119, पहली मंजिल, आकृति स्टार, एमआईडीसी, अंधेरी पूर्व, मुंबई 400093 में स्थित पंजीकृत कार्यालय में एक इंटरैक्टिव अनुभव केंद्र की स्थापना के लिए पूंजी जुटाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां: 1998 में निगमित, मेटा इन्फोटेक लिमिटेड बैंकिंग, आईटी और विनिर्माण सहित विभिन्न उद्योगों के लिए साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देने के व्यवसाय में लगी हुई है।
कंपनी परामर्श, कार्यान्वयन और संधारण जैसी सेवाएँ प्रदान करती है, जो सूचना और प्रणालियों की अखंडता की रक्षा और रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करती है।
कंपनी अंतरराष्ट्रीय OEM से साइबर सिक्योरिटी उत्पादों के अधिकृत पुनर्विक्रेता हैं, जो सुरक्षित पहुँच और क्लाउड वर्कलोड सुरक्षा के लिए समाधान प्रदान करती है।
मेटा इन्फोटेक बैंकिंग, आईटी, बीमा और विनिर्माण जैसे उद्योगों के लिए एंड-टू-एंड साइबर सुरक्षा समाधान प्रदान करता है। कंपनी नेटवर्क संसाधनों को अनुकूलित और सुरक्षित करती है, जिससे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन के लिए विश्वसनीय, स्केलेबल कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है।
कंपनी की सेवाएं:
साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन: कंपनी व्यापक साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रदान करती है, जिसमें सिक्योर एक्सेस सर्विस एज (SASE), डेटाबेस सुरक्षा, एंडपॉइंट डिटेक्शन, डेटा सुरक्षा, एप्लिकेशन सुरक्षा, क्लाउड सुरक्षा, पहचान प्रबंधन, नेटवर्क सुरक्षा और ईमेल सुरक्षा शामिल है।
सेवाएँ: कंपनी साइबर सुरक्षा समाधानों और अंतिम ग्राहक सहायता के लिए सुचारू संचालन, सुरक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन सुनिश्चित करने के लिए 24/7 प्रबंधन, पेशेवर सेवाएँ, प्रबंधित सुरक्षा, एएमसी, कार्यान्वयन और इन-हाउस प्रशिक्षण प्रदान करती है। 31 मार्च, 2025 तक, कंपनी के संगठन के विभिन्न स्तरों पर लगभग 265 कर्मचारी नियुक्त थे।
वित्तीय प्रदर्शन:वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने परिचालन से 109.54 करोड़ रुपए का राजस्व और 6.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 153.05 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 220.02 करोड़ रुपए का राजस्व और 14.50 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 6.63 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 74.38 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 44.55 करोड़ रुपए और रिजर्व एवं सरप्लस 26.91 करोड़ रुपए है।
प्रवर्तकों का अनुभव:
53 वर्षीय वेणु गोपाल पेरूरी कंपनी के प्रमोटर, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में 25 वर्षों से अधिक का समग्र अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1992 में आंध्र विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने कंपनी के समग्र प्रबंधन के साथ-साथ बिक्री और व्यवसाय विस्तार के लिए रणनीति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी दूरदर्शिता और पारस्परिक कौशल ने कंपनी को विकास और सफलता की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मेटा इन्फोटेक लिमिटेड’ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 8 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 49,80,000 शेयर 153 से 161 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 80.18 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 37,35,000 शेयर बिक्री कर शेयर धारकों द्वारा 60.13 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

