जयपुर। देश की चुनिंदा हाईवे ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस कंपनियों में ‘मार्कोलिन्स ट्राफिक कंट्रोल्स लि.’ का नाम शुमार है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को 10 जून, 2025 के नोटिस 20250610-40 के माध्यम से बीएसई लिमिटेड के ‘बी’ समूह की सूची में मेनबोर्ड प्लेटफॉर्म पर मार्कोलिन्स पेवमेंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों के प्रवेश के लिए बीएसई से अंतिम मंजूरी प्राप्त हुई है, जो 12 जून, 2025 से प्रभावी होगी। 2002 में स्थापित, मार्कोलिन्स देश की सबसे बड़ी राजमार्ग रखरखाव कंपनी बन गई है। कंपनी ने अब तक देश भर में 113.70 लाख वर्गमीटर माइक्रो सरफेसिंग का काम किया है और 30 अप्रैल, 2025 तक कंपनी की कुल अप्रयुक्त ऑर्डर बुक 350 करोड़ रुपये से अधिक की है।

