बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। नई दिल्ली आधारित ‘मार्क लोयर फैशन लिमिटेड’ महिलाओं के विस्तृत रेंज में फुटवियर निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा 15 नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (ईबीओ) लॉन्च करके रिटेल नेटवर्क के विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, बहुउद्देश्यीय रैक की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट व्यय की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 2 जुलाई को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2014 में स्थापित, मार्क लोयर फैशन लिमिटेड स्टाइलिश और आरामदायक महिलाओं के फुटवियर में विशेषज्ञता रखने वाले उच्च श्रेणी के फैशन ब्रांड कारोबार में संलग्न है। कंपनी विभिन्न प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की एक विविध रेंज प्रदान करती है। कंपनी के संग्रह में ओपन-टो ब्लॉक हील मेटैलिक फैशन सैंडल और हल्के एथलीजर निटेड एक्टिववियर स्लिप-ऑन स्नीकर्स जैसे उत्पाद शामिल हैं।
कंपनी अपने ग्राहकों को प्रीमियम गुणवत्ता वाले फुटवियर देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह उत्पादों को स्टाइल और आराम दोनों को जोड़ती है। मार्क लोयर फैशन लिमिटेड एक दोहरे मॉडल के साथ काम करती है। कंपनी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डीटूसी) और ऑफ़लाइन रिटेल के माध्यम से बिजनेस-टू-बिजनेस (बीटूबी) मॉडल पर काम करती है। कंपनी के ऑफ़लाइन रिटेल बिजनेस को 40 से अधिक विश्वसनीय विक्रेताओं के नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मार्क लोयर फैशन लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 2 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 21,00,000 शेयर 100 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 21 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फिनश्योर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट : यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

